National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 मार्च 2026) की खबरों में पीएम मोदी बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमले बर्दाश्त नहीं; अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी की; नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार; सोने में तेजी का कमबैक, चांदी हुई और सस्ती प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी बोले- ऊर्जा ठिकानों पर हमले बर्दाश्त नहीं

पश्चिमी एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की. दोनों के बीच मिडिल ईस्ट के वर्तमान हालातों पर गंभीर चर्चा से हुई. प्रधानमंत्री ने ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी.

पढ़े पूरी खबर…..

2. अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में TMC सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ जारी की है। इसके बारे में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां से घुसपैठिए भारत में प्रवेश कर रहे हैं और पूरे देश में अशांति फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की सीमाओं के रास्ते होने वाली घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है।

पढ़े पूरी खबर…..

3. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली गिरफ्तार

नेपाल में नई सरकार बनते ही सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है. नेपाल में प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह एक्शन मोड में आ गए हैं. प्रधानमंत्री बालेन शाह की अगुवाई में कैबिनेट के फैसले के बाद जेन जी प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व गृहमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि इन लोगों पर उच्च पदों पर रहते हुए भी Gen Z के विरोध प्रदर्शन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है.

पढ़े पूरी खबर…..

4. सोने में तेजी का कमबैक, चांदी हुई और सस्ती

 28 मार्च को देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में, सुबह 24-कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 144,870 प्रति 10 ग्राम हो गई. मुंबई में यह दर 144,720 प्रति 10 ग्राम है. ठीक एक दिन पहले, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 1,900 यानी 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जिसके बाद यह 147,800 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की हाजिर कीमत $4,416 प्रति औंस है.

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

IPL के पहले मैच में RCB ने SRH को दी मातः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 202 रन के बड़े लक्ष्य को 15.4 ओवर में ही हासिल कर जीत दर्ज की. यह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 से अधिक रन चेज है. विराट कोहली ने 38 गेंदों पर 69 रन की नाबाद पारी खेली. साथ ही देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंदों में फिफ्टी जड़ी. इस मैच में देवदत्त ने 61 रन की पारी खेली. (पूरी खबर पढ़े)

CJI सूर्यकांत ने सभी हाईकोर्ट को लिखा पत्रः अदालतों में जजों की भारी कमी और महिला जजों की प्रतिनिधित्व पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत ने कड़ा रुख अपनाया है. देश भर के 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है. खाली पड़े जजों के पदों को जल्द से जल्द भरने का निर्देश दिया है. इसमें न्यायाधीशों की पीठों में विविधता सुनिश्चित करने के लिए महिला न्यायाधीशों की पदोन्नति पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है. न्यायपालिका में न्यायाधीशों के रिक्त पदों पर प्रकाश डाला और पीठों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने को कहा. (पूरी खबर पढ़े)

मौत को छूकर निकले 161 यात्रीः विशाखापत्तनम से आ रहे इंडिगो विमान का हवा में इंजन फेल होने के बाद ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली. विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी. हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया. विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. (पूरी खबर पढ़े)

ईरान में सेना उतारने की तैयारी में अमेरिकाः ईरान में जीतने की जिद पाले अमेरिका अपनी सेना भी उतार सकता है. इसको लेकर जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस पर कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा था. इस बीच ईरान के अंग्रेजी अखबार तेहरान टाइम्स ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने सेना भेजी तो वो ईरान उनके लिए कब्रगाह बन जाएगा. तेहरान टाइम्स ने पहले ही पन्ने पर अमेरिका के जवानों की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘नरक में आपका स्वागत है.’ (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m