Earth Hour 2026: शनिवार रात को राजस्थान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री आवासों में सन्नाटा पसर गया और अचानक सारी लाइटें बंद कर दी गईं। दरअसल, यह कोई पावर कट नहीं था, बल्कि अर्थ आवर 2026 के समर्थन में उठाया गया एक बड़ा कदम था, जिसके तहत रात 8:30 से 9:30 बजे तक बिजली बंद रखी गई।

राजस्थान में मोमबत्ती की रोशनी में निपटा काम
राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास से जो तस्वीरें सामने आईं, वे हैरान करने वाली थीं। सूत्रों ने बताया कि रात ठीक 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास की सभी गैर-जरूरी लाइटें और बिजली उपकरण बंद कर दिए गए। बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर यह पहल की गई। खास बात यह रही कि बिजली बंद होने के दौरान भी काम नहीं रुका। वहां तैनात अधिकारियों और कार्मिकों ने मोमबत्ती की रोशनी में अपना पेंडिंग काम पूरा किया।
दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें भी रहीं ब्लैकआउट
सिर्फ मुख्यमंत्री आवास ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली की रौनक भी एक घंटे के लिए थमी रही। इंडिया गेट और अक्षरधाम मंदिर जैसी ऐतिहासिक इमारतों की लाइटें बंद कर दी गईं। कई सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारियों ने स्वेच्छा से बिजली बंद रखी। आम लोगों ने भी अपने घरों की बालकनी की लाइटें बंद कर इस मुहिम का साथ दिया।
क्यों मनाया जाता है अर्थ आवर?
बता दें कि हर साल मार्च के आखिरी शनिवार को दुनिया भर में अर्थ आवर मनाया जाता है। इसका मकसद जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। प्रशासन की इस पहल का सीधा असर जनता पर भी दिख रहा है, लोग अब बिजली बचाने और पर्यावरण को लेकर ज्यादा सजग हो रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Viral Video: गरबा परिधान में युवतियों कर रहीं धूम्रपान, लहरा रही हथियार, सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़का लोगों का आक्रोश…
- JSSC CGL Scam: पेपर छापने वाले समीर ने पहले ही रट लिए थे सवाल-जवाब, दिल्ली से रांची की फ्लाइट, कोचिंग सेंटर और करोड़ों के नेटवर्क तक पहुंची CID जांच
- ‘कांग्रेस सत्ता वियोग में पगला गई’, केशव मौर्य का राहुल-प्रियंका पर तंज; अखिलेश को भी घेरा
- कभी कच्ची दीवारें थीं, अब पक्की छत का सहारा, CM धामी की पहल से उत्तराखंड के 39,815 परिवारों के बदले दिन
- CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली अलर्ट, 12 हजार जवानों की तैनाती; महिला कंपनियां भी मोर्चे पर
