National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (1 फरवरी 2026) की खबरों में भारत ने बांग्लादेश की आर्थिक मदद घटाई, ‘ये बजट विकसित भारत 2047 के लिए ऊंची उड़ान का आधार’, बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में हलचल, बजट में देश को 7 हाई स्पीड ट्रेन कॉरोडोर की सौगात, रूस और ईरान से नहीं वेनेजुएला से तेल आयात करेगा भारत? प्रमुख रहा।

1 भारत ने बांग्लादेश की आर्थिक मदद घटाई
दुनिया में जारी उथल-पुथल के बीच भारत ने केंद्रीय बजट 2026 में अपनी विदेशी विकास सहायता में भी बड़े बदलाव किए हैं। एक तरफ, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के देखते हुए पहली बार चाबहार बंदरगाह परियोजना के लिए कोई आवंटन नहीं किया गया है। दूसरी तरफ, बांग्लादेश के साथ रिश्तों में खटास आने के बाद उसके भी अनुदान में कमी की गई है। हालांकि, इस बीच भूटान को सबसे अधिक मदद जारी है।

2 ‘ये बजट विकसित भारत 2047 के लिए ऊंची उड़ान का आधार’
वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने संसद में रिकॉर्ड 9वां Budget 2026 पेश किया। तमाम अहम घोषणाएं करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने अपने Union Budget भाषण में उच्च शिक्षा के नए संस्थान स्थापित करने, यूनिवर्सिटी टाउनशिप डेवलप करने, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने और टेलीस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके अलावा, किसानों को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए ‘भारत विस्तार’

3 बजट 2026 के बाद शेयर बाजार में हलचल
Budget 2026 Stock Market: बजट 2026 के ऐलान के बाद शेयर बाजार क्रेश होते दिखाई दे रहा है. बजट पेश होते ही निवेशकों की नजर टैक्स और निवेश से जुड़े फैसलों पर गई और इसका असर सीधे बाजार पर पड़ा. खास तौर पर एफ एंड ओ यानी फ्यूचर एंड ऑप्शन से जुड़े टैक्स में बढ़ोतरी ने बाजार की चाल को प्रभावित किया है.

4 बजट में देश को 7 हाई स्पीड ट्रेन कॉरोडोर की सौगात
Union Budget 2026 Speech Live: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman आज लोकसभा में अपना रिकॉर्ड 9वां Aam Budget पेश कर रही हैं। Budget 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जब से सत्ता संभाली है तब से यह सुनिश्चित किया है कि सरकार के हर काम से नागरिकों को फायदा हो। वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने रोजगार पैदा करने, कृषि उत्पादकता और परिवारों की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए सुधार किए गए हैं। निर्मला सीतारमण ने कहा कि इन उपायों से लगभग 7 फीसदी की उच्च विकास दर हासिल हुई है।

5 रूस और ईरान से नहीं वेनेजुएला से तेल आयात करेगा भारत?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तेल को लेकर कई तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. इस बीच अब ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने इस बारे में पहले ही एक तरह की डील का कॉन्सेप्ट तैयार कर लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि भारत अब ईरान की बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. अमेरिका के ईरान पर प्रतिबंधों के कारण भारत पहले ही ईरान से तेल नहीं ले पा रहा था. ट्रंप के दावे के बाद वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पीएम मोदी से फोन पर बात कर ऊर्जा व व्यापार में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
धमाकों से दहला ईरान, 5 मौतें: ईरान में शनिवार (31 जनवरी, 2026) को दो अलग-अलग जगहों पर धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, 14 अन्य लोगों की घायल होने की भी खबर सामने आई है. ईरान के News channel Tehran Times ने शहर के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख के हवाले से कहा कि ईरान के दक्षिणी-पश्चिम शहर अहवाज में शनिवार (31 जनवरी) को एक आवासीय बिल्डिंग में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के कारण मौके पर चार लोगों की मौत हो गई. ईरान के कम से कम 7 शहरों में धमाकों की खबर है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को राजधानी तेहरान, परंद, तबरीज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास में विस्फोट हुए। हालांकि, अभी ईरान सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। (पढ़े पूरी खबर)
GST Collection: GST Collection: बजट-2026 (Budget-2026) पेश होने से पहले सरकार को बड़ी खुशखबरी मिली है। देश का जीसटी कलेक्शन जनवरी में 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये हो गया हैष सरकार ने रविवार को बताया कि भारत का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन जनवरी में 1,93,384 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 6.2% ज्यादा हैष यह बढ़ोतरी मजबूत घरेलू गतिविधि और इंपोर्ट रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ के कारण हुई है। जनवरी 2025 में कुल GST कलेक्शन 1,82,094 करोड़ रुपये था। (पढ़े पूरी खबर)
एपस्टीन फाइल्स में लगे आरोपों पर बिल गेट्स : माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों से संबंध बनाने और यौन बीमारी होने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दावा किया गया है कि बिल गेट्स के रूसी लड़कियों के साथ यौन संबंध थे और इसके बाद उन्हें यौन रोग (STD) हुआ। गेट्स के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह बेतुका और झूठा बताया। उन्होंने कहा कि ये दावे गेट्स को फंसाने और बदनाम करने की कोशिश हैं। (पढ़े पूरी खबर)
2026-27 बजट को लेकर खरगे का बयान: कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गरीब तबके के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है। खरगे ने आगे कहा कि मोदी सरकार के पास नए आइडिया खत्म हो गए हैं। यह बजट भारत की महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों के बारे में जवाब से ज़्यादा सवाल खड़े करता है। इसमें गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। (पढ़े पूरी खबर)
दुबई में बनेगी दुनिया की पहली सोने की सड़क: एक तरफ जहां सोने की कीमत (Gold Price Today) लगातार नए-नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ दुबई ने इन्फ्लुएंसर हॉटस्पॉट में अपने लेटेस्ट शानदार आकर्षण के तौर पर, दुनिया की पहली सोने से बनी सड़क बनाने की योजना का एलान किया है। ये शानदार और बड़ा प्लान अमीरात की ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए खास तौर पर बनाए गए एक डेवलपमेंट का हिस्सा हैं, जिसे ‘द गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ (The Gold District) कहा जाता है। टूरिस्ट, शॉपर्स और प्रोफेशनल्स को लुभाने के लिए डिजाइन की जाने वाली यह ग्लैमरस जगह एक मुख्य आकर्षण बनने वाली है, क्योंकि यहां सोने से बनी सड़क (Gold Street in Dubai) तैयार होगी। (पढ़े पूरी खबर)
Budget 2026 Income Tax Slab: Budget 2026 Income Tax Slab: सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है. नए और पुराने दोनों टैक्स सिस्टम की दरें पहले जैसी ही रखी गई हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को बजट पेश किया, लेकिन इनकम टैक्स रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया. (पढ़े पूरी खबर)
रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग में लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर बीती रात चार राउंड फायरिंग हुई. हमले के दौरान रोहित शेट्टी अपने घर में ही मौजूद थे. हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हमले पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


