National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (8 मार्च 2026) की खबरों में टी-20 वर्ल्ड कप में भारत बना चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया; पीएम मोदी बोले-बंगाल से इस बार ममता दीदी को जाना ही होगा; सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर सिंगर बादशाह पर 3 FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित; अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा; ईरानी तेल ठिकानों पर इजराइल का हमला प्रमुख रहा।

1. टी-20 वर्ल्ड कप में भारत बना चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराया
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत चैंपियन बन गया है। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि भारत ने लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती और पहली बार अपने ही घर में विश्व चैंपियन बना।

2. पीएम मोदी बोले-बंगाल से इस बार ममता दीदी को जाना ही होगा
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के प्रोटोकॉल उल्लंघन और वेन्यू बदलने के मामले को लेकर पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा इस मुद्दे को उठाते हुए कहा ये घटना न केवल राष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि भारत के संविधान और लोकतंत्र की भावना पर हमला है। दीदी… को इस बार बंगाल से जाना ही होगा।

3. सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर सिंगर बादशाह पर 3 FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
अपनी न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह मुसीबत में फंस गए हैं। हरियाणा में बादशाह पर 3 एफआईआर मामले दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। साथ ही साथ ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

4. अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा
समाजसेवी अन्ना हजारे ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को ये पत्र इजराइल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद मध्य पूर्व में जारी तनाव के संबंध में लिखा गया है। समाजसेवी अन्ना ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जाहिर करते हुए पत्र में प्रधानमंत्री मोदी से भारत को वैश्विक शांति पहल का नेतृत्व करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि भारत को मानवता और संवाद का मार्ग दिखाते हुए युद्धग्रस्त क्षेत्रों में स्थिरता लाने का प्रयास करना चाहिए।

5. ईरानी तेल ठिकानों पर इजराइल का हमला
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध का आज 9वां दिन है। इजरायल ने ईरान के तेल डिपो और टैंकरों को निशाना बनाया है। इजराइली मीडिया ने बताया कि ईरान के 30 टैंकों और कई तेल डिपो को निशाना बनाया गया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरानी जनता के लिए ‘सच्चाई का क्षण’ आ रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इजरायल-अमेरिका ने तेहरान के हवाई क्षेत्र पर लगभग पूर्ण नियंत्रण कर लिया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
धरने के तीसरे दिन भाजपा पर बरसी सीएम ममता बनर्जीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना रविवार को तीसरे दिन भी जारी है। TMC सुप्रीमो ने चुनाव आयोग को वैनिश कमीशन कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP ‘इलेक्टोरल रोल से सही वोटर्स के नाम हटाने के लिए वैनिश कमीशन का गलत इस्तेमाल’ कर रही है। उनका यह कमेंट ऐसे दिन आया है जब चुनाव आयोग की पूरी बेंच राज्य विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए कोलकाता आने वाली है। (पूरी खबर पढ़े)
ट्रंप का बड़ा आरोप- ईरान ने खुद स्कूल पर ही स्ट्राइक कीः ईरान के दक्षिणी शहर मिनाब में एक स्कूल पर हुए भीषण हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद गहरा गया है. इस हमले में ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर छात्राएं थीं. इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए ईरान को ही जिम्मेदार ठहराया है. (पूरी खबर पढ़े)
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कारोबारी अनिल अंबानी (Anil Ambani) के खिलाफ आईपीसी की धारा-420 और 120बी के तहत एक नया मामला दर्ज किया है. यह एफआईआर पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर संतोषकृष्ण अन्नावरपू की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है. इस एफआईआर के मुताबिक, 2013 से 2017 के बीच अनिल अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के अन्य तत्कालीन अधिकारियों के साथ मिलकर पीएनबी के साथ 1085 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. (पूरी खबर पढ़े)
ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर पर फायर हुए डोनाल्ड ट्रंपः ईरान से जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर पर फायर हो गए हैं। अपने सहयोगी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर पर भड़कते हुए कहा कि हमें अब उनकी जरूरत नहीं है। ट्रंप ने कीर स्टार्मर की दोनों देशों के संबंधों को बिगाड़ने के लिए आलोचना की है। ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमलों के बीच ब्रिटेन का समर्थन न मिलने पर ट्रंप ने ये सख्त प्रतिक्रिया दी है। (पूरी खबर पढ़े)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में केंद्र सख्तः पश्चिम बंगाल (West Bengal) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के प्रोटोकॉल उल्लंघन और वेन्यू बदलने के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry Of Home Affairs) ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में केंद्र ने सख्त रुख अख्तियार किया है। मामले में गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। राज्य के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है। केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर शाम पांच बजे तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें प्रोटोकॉल न दिए जाने, रास्ते की सही जानकारी न प्रदान करने और अन्य व्यवस्थाओं में चूक के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

