National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 फऱवरी 2026) की खबरों में इजराइल में चलेगा भारतीय UPI; एयर टिकट बुकिंग 48 घंटे में कैंसिल की तो मिलेगा फुल-रिफंड; पीएम मोदी के Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स; ‘करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ वाली किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन प्रमुख रहा।

1. इजराइल में चलेगा भारतीय UPI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल की राजकीय यात्रा के दौरान एक बेहद ऐतिहासिक समझौता हुआ है, जिसके तहत अब इजरायल में भी भारत का अपना यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पूरी तरह से काम करेगा. यह डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा कदम है. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान बताया गया है कि इजराइल में भी अब भारत का UPI पेमेंट सिस्टम चलेगा. PM मोदी ने कहा कि भारत जल्द इजराइल के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करेगा.

2. एयर टिकट बुकिंग 48 घंटे में कैंसिल की तो मिलेगा फुल-रिफंड
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन टिकट रिफंड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. नए नियमों के तहत टिकट बुक करने के बाद यात्रियों को 48 घंटे का लुक-इन पीरियड मिलेगा. DGCA ने कहा कि इस 48 घंटे के भीतर यात्री बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज दिए अपना टिकट कैंसिल या उसमें बदलाव कर सकेंगे. हालांकि अगर नई फ्लाइट का किराया ज्यादा होगा, तो किराए का अंतर देना होगा.

3. पीएम मोदी के Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स
. पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं. उनके आसपास दुनिया का कोई भी नेता नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया के लीडर्स को पछाड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं। पीएम मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

4. ‘करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ वाली किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन
एनसीईआरटी की 8वीं क्लास की विवादित चैप्टर ‘करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ पर सीजेआई सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि हम बिना शर्त माफी स्वीकार नहीं करेंगे. जांच होगी बुक कैसी छपी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की किताब के उस चैप्टर पर भी बैन लगा दिया है. कोर्ट ने किताब की कॉपी के प्रकाशन और डिजिटल रूप से साझा करने पर रोक लगा दी है. साथ ही SC ने फिजिकल कॉपी को जब्त करने का आदेश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी रूप में कॉपी साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
ट्रंप को झटका, टैरिफ के बाद अब ट्रंप की ‘थर्ड कंट्री’ डिपोर्टेशन पॉलिसी भी हुई गैरकानूनीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। ट्रंप के टैरिफ को अवैध ठहराने के बाद अब अदालत ने उनकी ‘थर्ड कंट्री’ डिपोर्टेशन पॉलिसी को भी गैरकानूनी ठहरा दिया है। कोर्ट ने ट्रंप की डिपोर्टेशन पॉलिसी को अवैध ठहराते हुए इसे रद्द करने का आदेश जारी किया है। एक फेडरल जज ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने हिटलर के नरसंहार में मारे गए 60 लाख यहूदियों को दी श्रद्धांजलिः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को याद वाशेम स्थित होलोकॉस्ट पहुंचे और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे। यरूशलम स्थित याद वाशेम हिटलर की नाजी फौज के नरसंहार में मारे गए यहूदियों का आधिकारिक स्मारक है। इसे 1953 में निर्मित किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की नाजी फौज एवं उसके सहयोगियों ने करीब 60 लाख यहूदियों की हत्या की। इन मारे गए लोगों की याद में यह स्मारक बनाया गया है। इसके बाद मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मिले। (पूरी खबर पढ़े)
पाकिस्तान पर भारी भारतीय नारीः यूनाइटेड नेशंस की 55वीं बैठक में भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) पर तीखा हमला बोला है। 25 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 61वें सत्र में हाई-लेवल सेगमेंट में भारत की ओर से राइट टू रिप्लाई का इस्तेमाल करते हुए भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह (Indian diplomat Anupama Singh) ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की बोलती बंद कर दी। उन्होंने दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और आगे भी जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा। (पूरी खबर पढ़े)
सुनेत्रा पवार को मिली NCP की जिम्मेदारीः विमान दुर्घटना में अजित पवार के निधन के बाद राज्य की राजनीति ने एक नया मोड़ ले लिया है. अजित पवार के पास मौजूद उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सुनेत्रा पवार को सौंप दी गई थी. इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी. पिछले कुछ दिनों से दोनों एनसीपी दलों के विलय की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब अजित पवार की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनिच्छा के चलते यह चर्चा फिलहाल टल गई है. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


