National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (17 मार्च 2026) की खबरों में इजराइली हमले में ईरानी सिक्योरिटी चीफ मारे गए; बंगाल चुनाव 2026 :TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची, मौजूदा 74 विधायकों के टिकट काटे; ला भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली; काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत प्रमुख रहा।

1. इजराइली हमले में ईरानी सिक्योरिटी चीफ को मारे गए

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने मंगलवार (17 मार्च 2026)को ईरानी नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारिजानी और बासिज बल के कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को निशाना बनाने का दावा किया है. IDF ने गुलाम रजा सुलेमानी की मौत की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान की सत्ता के शीर्ष व्यक्ति लारीजानी इस हमले में मारे गए या घायल हुए हैं. इस बीच, लारिजानी के ऑफिस से इस दावे के बाद कहा गया है कि जल्द ही उनका वीडियो संदेश प्रसारित किया जाएगा.

पढ़े पूरी खबर…..

2. बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची, मौजूदा 74 विधायकों के टिकट काटे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 291 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही राज्य में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। ममता बनर्जी ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने आवास से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और कहा कि पार्टी इस बार भी जीत की परंपरा को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी।

पढ़े पूरी खबर…..

3. भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील टली

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली अंतरिम ट्रेड डील अब कुछ समय के लिए टल गई है। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते पर फिलहाल जल्दबाजी में हस्ताक्षर नहीं किए जाएंगे. वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल अनुसार, दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है, लेकिन अंतिम हस्ताक्षर तब ही होंगे जब अमेरिका अपनी नई वैश्विक टैरिफ संरचना को अंतिम रूप दे देगा. मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक, समझौते पर कोई गतिरोध नहीं है और दोनों पक्ष लगातार बातचीत कर रहे हैं. अभी दोनों देशों की टीमें समझौते से जुड़े तकनीकी और कानूनी पहलुओं को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं.

पढ़े पूरी खबर…..

4. काबुल में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में 400 लोगों की मौत

Pakistan Airstrike In Kabul: पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan–Afghanistan War) के हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से दोनों ही देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे है। सोमवार रात एक बार फिर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर बड़ा हमला किया। पाकिस्तान सेना ने काबुल में एयर स्ट्राइक कर अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बम गिराए। इस हमले में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं 250 से अधिक घायल हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

आज के प्रमुख इवेंट्स

  1. एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली 50 शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानें संचालित करेंगी।
  2. आज से 30 मार्च तक नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश भर के 300 से अधिक जनजातीय कारीगरों के 200 से अधिक स्टॉल लगेंगे।

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

राज्यसभा चुनाव रिजल्टः 37 में से 22 सीटों पर NDA की जीत, 10 सीटों का फायदाः 10 राज्यों की 37 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट आ गया है। 37 राज्यसभा सीटों में से एनडीए ने 22 और विपक्ष ने 15 सीटें जीतीं हैं। इस तरह एनडीए को 10 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान हुआ है। पहले एनडीए के पास 12 और विपक्ष के पास 25 सीटें थीं। इन 37 सीटों में से 26 पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। (पूरी खबर पढ़े)

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दोस्तों ने दिया गच्चा तो नाटो सदस्यों पर भड़के डोनाल्ड ट्रंपः स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दोस्तों से गच्चा मिलने के बाद भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने भड़ास निकाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम सबसे शक्तिशाली देश हैं। हमारे पास दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। हमें किसी की जरूरत नहीं है। हम अकेले ही ईरान को हराएंगे। Hormuz Strait को फिर से खोलने में मदद करने के लिए अमेरिकी सहयोगियों से की गई राष्ट्रपति ट्रंप की अपील को चुप्पी या सीधे तौर पर अस्वीकृति मिलने के एक दिन बाद उन्होंने अपनी नारजगी जाहिर की है। (पूरी खबर पढ़े)

विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन वापसः लोकसभा में वेल में आकर चेयर पर कागज फाड़कर फेंके जाने के मामले में कांग्रेस के आठ सांसदों का निलंबन वापस ले लिया गया है. इस मामले में कांग्रेस के सात सांसदों समेत विपक्ष के आठ सांसदों को शेष बजट सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. यानि इस फैसले के बाद अब इन सांसदों का सदन से वनवास खत्म हो गया है. बता दें कि संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों खेमों में सीजफायर के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने निलंबन खत्म करने का प्रस्ताव पेश किया, जो ध्वनिमत से पारित हो गया. स्पीकर ओम बिरला ने तत्काल प्रभाव से सांसदों का सस्पेंशन खत्म होने का चेयर से ऐलान कर दिया है. (पूरी खबर पढ़े)

भारत को ड्रोन से दहलाने की साजिश नाकामः राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए (NIA) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी साजिश का खुलासा किया है। NIA ने भारत को ड्रोन से दहलाने की साजिश रचने वाले 7 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अमेरिकी नागरिक और 6 यूक्रेन के नागरिक है। इन सभी पर भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने और म्यांमार के विद्रोही गुटों को ड्रोन सप्लाई करने के आरोप हैं। इतना ही नहीं, इन सभी लोगों के संबंध भारत में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों से भी है। इनके अन्य साथियों और नेटवर्क की पहचान की जा रही है। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m