उदयपुर। Udaipur AI Traffic Signal Rajasthan: झीलों की नगरी उदयपुर अब स्मार्ट सिटी से सुपर स्मार्ट सिटी बनने की राह पर है। दरअसल, शहर के व्यस्त फतहपुरा चौराहे पर राजस्थान का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाला ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है। इस सिस्टम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि अब आपको घड़ी देखकर 2 मिनट तक सिग्नल पर रुकने की जरूरत नहीं है, बल्कि यह सिग्नल खुद तय करेगा कि रास्ता कब खोलना है।

कैसे काम करता है यह सिग्नल?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस चौराहे पर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो कंप्यूटर विजन तकनीक पर काम करते हैं। यह कैमरा सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को लाइव गिनता है। अगर एक तरफ भीड़ ज्यादा है और दूसरी सड़क खाली है, तो एआई सिस्टम तुरंत खाली सड़क को ‘लाल’ और भीड़ वाली सड़क को हरा कर देता है। पहले जहां लोगों को ढाई मिनट तक खड़ा रहना पड़ता था, अब महज 10 से 60 सेकंड में रास्ता साफ हो रहा है।
पेट्रोल बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा
गौरतलब है कि इस सिस्टम को उदयपुर की ही एक लोकल कंपनी ने तैयार किया है। कंपनी के प्रतिनिधि उदय शुक्ला ने बताया कि पिछले 4 महीनों के ट्रायल के दौरान इस चौराहे से लगभग 50 लाख वाहन गुजरे। डेटा से साफ हुआ है कि इस तकनीक की वजह से लोगों का कीमती समय और पेट्रोल दोनों बच रहा है, जिससे शहर के प्रदूषण स्तर में भी गिरावट आई है।
नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं
अगर कोई व्यक्ति चौराहे पर हथियार लेकर निकलता है, तो एआई कैमरा उसे तुरंत पहचान कर पुलिस को अलर्ट भेज देगा। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और ट्रिपलिंग करने वालों का यह सिस्टम खुद ही फोटो खींचकर चालान काट देगा। जानकारी के अनुसार इसकी विस्तृत रिपोर्ट पुलिस विभाग को सौंप दी गई है और जल्द ही पूरे उदयपुर शहर में इसे लागू किया जा सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- 12 August 2026 Rashifal : श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
- Weather news: 18 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, ठनका गिरने से 12 की मौत
- 12 अगस्त महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से आकर्षक श्रृंगार, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
- CM साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन, कहा- उनका सेवाभावी व्यक्तित्व सदैव देता रहेगा प्रेरणा
- पोस्ट ऑफिस एजेंट गिरफ्तार: RD खाते में रकम जमा कराने के नाम पर 150 खाताधारकों से की करोड़ों की ठगी

