National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (14 मार्च 2026) की खबरों में LPG का खत्म होगा संकट! आ रहा 92 हजार टन LPG; कोलकाता में पीएम मोदी बोले- बंगाल की निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू; अमेरिका में 11 भारतीय गिरफ्तार; PNG कनेक्शन वालों को अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर प्रमुख रहा।

1. LPG का खत्म होगा संकट! आ रहा 92 हजार टन LPG
पश्चिम एशिया में जारी तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास पैदा हुई अनिश्चितता के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारत के झंडे वाले दो जहाज करीब 92 हजार टन LPG लेकर सुरक्षित रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और अब भारत की ओर बढ़ रहे हैं। सरकारी अधिकारियों के अनुसार ये जहाज 16 और 17 मार्च को गुजरात के बंदरगाहों पर पहुंचेंगे। इससे देश में एलपीजी आपूर्ति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

2. कोलकाता में पीएम मोदी बोले- बंगाल की निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू
पीएम मोदी ने कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है. सड़क, रेलवे और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. इस दौरान पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और लोगों के दिलों में भी छप चुका है. अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा. अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा.

3. अमेरिका में 11 भारतीय गिरफ्तार
अमेरिका में वीजा पाने के लिए फर्जी लूट करवाने के आरोप में 11 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने फर्जी डकैती और लूट करवाई, ताकि अमेरिका का U वीजा हासिल कर सके। U-वीजा उन लोगों को मिलता है, जो किसी गंभीर अपराध के शिकार होते हैं और जांच में पुलिस की मदद करते हैं। पुलिस ने कहा कि ये सभी अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे थे।

PNG कनेक्शन वालों को अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर
US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच देश में गैस आपूर्ति को लेकर देशवासियों में काफी चिंता है। इसी बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उन उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी सिलेंडर रखने, नया कनेक्शन लेने या रिफिल कराने से रोक दिया है, जिनके घरों में पहले से पाइप वाली प्राकृतिक गैस (PNG) की सुविधा मौजूद है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप की खुली धमकीः अमेरिका-ईरान युद्ध में दोनों देश पीछे हटनों को तैयार नहीं है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है की यह रास्ता खुल कर रहेगा. ट्रंप ने सीधे तौर पर कहा है कि स्ट्रेट होर्मुज खुलेगा, चाहे ऐसे या वैसे. साथ ही दुनिया के अन्य देशों से उम्मीद जताते हुए कहा है कि यह रास्ता खुलवाने के लिए वह अमेरिका का सहयोग करेंगे, और अपने जंगी जहाज भेजेंगे. (पूरी खबर पढ़े)
सरकार ने सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने की घोषणा कीः लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जल्द जेल से रिहा होंगे. गृह मंत्रालय ने उनकी रिहाई के आदेश दे दिये हैं. गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत की जा सके. इस मकसद से और उचित विचार-विमर्श के बाद, सरकार ने सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है. (पूरी खबर पढ़े)
मैक्सिको राष्ट्रपति शीनबाम पर भड़के ट्रंपः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (13 मार्च) को कहा कि मैक्सिको में सक्रिय खतरनाक ड्रग कार्टेल्स के खिलाफ लड़ाई में शीनबाम को उनकी मदद के प्रस्ताव को अस्वीकार नहीं करना चाहिए था. ट्रंप ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लॉडिया शीनबाम के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. फ्लोरिडा रवाना होने से पहले ‘जॉइंट बेस एंड्रयूज’ पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने मेक्सिको को सैन्य और रणनीतिक मदद की पेशकश की थी. ट्रंप ने आगे जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रपति शीनबाम को इन कार्टेल्स को खत्म करना ही चाहिए क्योंकि ‘चाहे हम इसे पसंद करें या न करें, लेकिन सच्चाई ये है कि मैक्सिको को ये कार्टेल्स ही चला रहे हैं.’ (पूरी खबर पढ़े)
जंग के बीच तेजी से बढ़ रही सोने की कीमतः अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ. इस संघर्ष में ईरान के नेतृत्व और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हमले शामिल हैं. 13 मार्च तक लगभग दो हफ्ते बाद सोने की कीमतें $5,277 प्रति औंस के उच्च स्तर और $5,054 प्रति औंस के निम्न स्तर के बीच एक दायरे में कारोबार कर रही थीं. 13 मार्च तक, MCX पर, सोने की कीमतें 169,880 (जो 27 फरवरी को पहुंचा उच्च स्तर था) से लेकर 159,350 प्रति 10 ग्राम के दायरे में ऊपर-नीचे होती रहीं. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

