National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 मार्च 2026) की खबरों में ममता बोलीं- मोदी सबसे बड़े घुसपैठिए; अमेरिका में RSS पर बैन लगाने की सिफारिश; ईरान में दूसरी बार न्यूक्लियर प्लांट पर हमला; पेट्रोल-डीजल और LPG दाम पर राहुल गांधी की भविष्यवाणी; ईरान का अमेरिका के खिलाफ बड़ा हमला प्रमुख रहा।

1. ममता बोलीं- मोदी सबसे बड़े घुसपैठिए
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया। उन्होंने कहा- जब आप विदेश जाते हैं तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। लेकिन जब आप भारत लौटते हैं तो अचानक हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव शुरू हो जाता है और लोगों को घुसपैठिया कहा जाता है। कोलकाता की रेड रोड पर ईद की नमाज के बाद नमाजियों को संबोधित करते हुए TMC सुप्रीमो ने कहा, ‘फिर आप नाम हटाने और लोगों को घुसपैठिया बताने की बात करते हैं। मैं कहूंगी, आप बड़े घुसपैठिए हैं।

2, अमेरिका में RSS पर बैन लगाने की सिफारिश
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता की USCIRF की ताजा रिपोर्ट में RSS संगठन पर बैन लगाने की सिफारिश की गई है। यह रिपोर्ट भारतीय अधिकारियों और पूर्व जजों के बीच विवाद का कारण बन गई है। 275 पूर्व जजों, सरकारी अधिकारियों और सैन्य व्यक्तियों ने इस रिपोर्ट का विरोध किया है और इसे पक्षपाती करार दिया है। शनिवार को जारी बयान में इन पूर्व अधिकारियों ने कहा कि यह रिपोर्ट किसी मकसद से बनाई गई है और इसमें ठीक से सोच-समझकर बात नहीं की गई। उनका कहना है कि बिना पक्के सबूतों के भारतीय संस्थाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है।

3. ईरान में दूसरी बार न्यूक्लियर प्लांट पर हमला
मध्य-पूर्व में जारी मौजूदा तनाव के बीच ईरान के सबसे महत्वपूर्ण नतांज परमाणु केंद्र पर एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी मिजान के अनुसार, अमेरिका और इजरायल ने मिलकर यहां जबरदस्त बमबारी की है। हालांकि, हमले के बाद किसी भी तरह का विकिरण रिसाव होने से इनकार किया है। यानी अब परमाणु कचरा फैलने जैसा कोई खतरा नहीं है। ईरान ने कहा है कि, धमाके के बाद आस-पास रहने वाले लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

4. पेट्रोल-डीजल और LPG दाम पर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
पश्चिम एशिया में चल रही ईरान-इजरायल और अमेरिका की जंग ने पूरी दुनिया पर असर डाला है। इससे जहां एक ओर वैश्विक मंदी का खतरा दिखने लगा है वहीं कच्चे तेल की कीमतों में भी बेतहाशा तेजी देखी जा रही है। जिसका असर भारतीय करेंसी पर भी पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार का घेराव किया।

5. ईरान का अमेरिका के खिलाफ बड़ा हमला
ईरान ने अमेरिका के डिएगो गार्सिया बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह जानकारी दी है और साथ ही बताया कि मिसाइल बेस तक पहुंचने में नाकाम रहीं। इसने ईरान की मिसाइल क्षमता पर चर्चा शुरू हो गई है। एशिया के खाड़ी क्षेत्र में जंग लगातार जारी है, और दोनों ओर से हमले भी किए जा रहे हैं. अब वॉल स्ट्रीट जर्नल का दावा है कि कई अमेरिकी सूत्रों ने बताया है कि ईरान ने डिएगो गार्सिया पर 2 मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. यह ईरान से करीब 4 हजार किलोमीटर दूर है और उसकी मिसाइल क्षमता से कहीं अधिक दूरी तक निशाना बनाया गया है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
आसिम मुनीर ने शिया धर्मगुरुओं को दी धमकीः पाकिस्तान में हाल ही में एक विवादित बैठक ने राजनीतिक और धार्मिक हलकों में खलबली मचा दी है। पाकिस्तान के चीफ ऑफ़ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बीते गुरुवार (19 मार्च 2026) को रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टरस (GHQ) में पाकिस्तान के एक दर्जन से अधिक शिया धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। देश के हालात पर चर्चा की थी लेकिन उस मुलाकात में किस तरफ से शिया समुदाय के लोगों को आसिम मुनीर ने नीचा दिखाया था और ईरान चले जाने तक की बात कही थी. उन्होंने शुक्रवार (20 मार्च 2026) को इस्लामाबाद में अपनी मस्जिद में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि बैठक के दौरान आसिम मुनीर ने कहा, “अगर आपको ईरान से इतनी ही मोहब्बत है तो आप ईरान चले जाओ।” उन्होंने बताया कि इस घटना का जिक्र उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को किया है। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल में चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले पर घमासानः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर किए जा रहे तबादलों को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. चुनाव आयोग द्वारा मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, पुलिस आयुक्त, डीआईजी सहित कई वरिष्ठ IAS-IPS अधिकारियों और जिला स्तर के अधिकारियों को हटाए जाने के फैसले पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. इस मुद्दे पर अब मामला कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गया है. (पूरी खबर पढ़े)
गिर गए सोने-चांदी के दामः घरेलू बाजार में सोने की कीमतें तेजी से गिरी हैं, जबकि चांदी की चमक भी फीकी पड़ती नजर आ रही है। वैश्विक संकेतों और केंद्रीय बैंकों के सख्त रवैये (hawkish stance) के चलते निवेशक फिलहाल “इंतजार करो और देखो” (wait-and-watch) की मुद्रा में हैं। (पूरी खबर पढ़े)
भारत को जल्द मिल सकते हैं और 2 और LPG टैंकरः अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के मध्य अब भारत को जल्द ही द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) से भरे 2 और टैंकर मिल सकते हैं। खबरों के मुताबिक, भारतीय ध्वज वाले 2 द्रवीकृत LPG टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं। यह कदम जलडमरूमध्य की नाकाबंदी के बीच उठाया गया है। ‘पाइन गैस’ और ‘जग वसंत’ नामक ये जहाज वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह के पास लंगर डाले हुए हैं। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

