प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्यप्रदेश उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर मार्ग पर स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में शिक्षक द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो से स्पष्ट हो रहा है की घटना 6 दिन पहले 15 मार्च की है। वीडियो में दिखाई दे रहा शिक्षक दत्तदास है जो एक छात्र को छड़ी से बड़ी ही बेरहमी से पीट रहा है। वीडियो में संस्थान से जुड़े अन्य लोग भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। यह संस्थान भारत सरकार के अधीन आता है इसलिए कोई भी जिम्मेदार प्रतिक्रिया देने से बच रहा है।
22 मार्च महाकाल भस्म आरती: चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी तिथि पर मस्तक पर त्रिशूल और चंद्र का श्रृंगार,
यह सभी छात्र देश के अलग-अलग शहरों के
संस्थान का एक ही मुख्य द्वार है जहां सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं। संस्थान के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को नहीं जाने दिया जाता है। इसके साथ ही ना तो किसी जिम्मेदार का नंबर उपलब्ध कराया जाता है ना ही बात कराई जाती है। इस संस्थान में लगभग 75 छात्र वेद संस्कृत की शिक्षा अध्ययन कर रहे हैं। यह सभी छात्र देश के अलग-अलग शहरों के हैं। महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान परिसर के अंदर ही शिक्षा अध्ययन के साथ हॉस्टल सुविधा भी है।
अंदर की गतिविधियों पर भी प्रश्न चिन्ह
इसलिए अंदर के छात्रों का संपर्क बाहरी लोगों से नहीं हो पता है। ना ही बाहरी लोगों को अंदर की गतिविधियों की जानकारी रहती है। छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इस संस्थान पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अंदर की गतिविधियों पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। फिलहाल इस मामले में कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है, और ना ही किसी को प्रतिष्ठान के अंदर जाने दिया जा रहा है।

