National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 फऱवरी 2026) की खबरों में PM मोदी ने किया AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन; सुप्रीम कोर्ट बोला- शादी के पहले सेक्स समझ से परे; CBSE ने Board Exam का बदला नियम; मणिशंकर अय्यर बोले- पवन खेड़ा कांग्रेस की कठपुतली और जयराम रमेश अपनी नौकरी बचा रहें प्रमुख रहा।

1. PM मोदी ने किया AI इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई एक्सपो का उद्घाटन कर दिया है। वह भारतीय एआई (Sarvam AI) के पवेलियन में पहुंचे हैं। उन्होंने विभिन्न एक्सपर्ट से इसके बारे में जानकारी ली है। इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी Sarvam AI के विभिन्न मॉडलों के बारे में जानकारी ली है। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। दोनों ने विभिन्न पवेलियंस में पहुंचकर एआई के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

2. सुप्रीम कोर्ट बोला- शादी के पहले सेक्स समझ से परे
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेप के आरोपों से जुड़े एक मामले में शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर हैरानी जताई। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने कहा कि हम यह नहीं समझ पाते कि एक लड़का और लड़की शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे बना सकते हैं। जस्टिस नागरत्ना ने कहा- हो सकता है हम पुराने ख्यालों के हों लेकिन जब तक शादी नहीं हो जाती तब तक लड़का और लड़की अजनबी होते हैं। उन्हें बहुत सावधान रहना चाहिए। किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए।

3. CBSE ने Board Exam का बदला नियम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE 12th Board Exam New Rule) 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम (supplementary exam) देने के नियम में बड़ा बदलाव किया है। सीबीएसई का ये फैसला देशभर के लाखों स्टूडेंट्स को प्रभावित करेगा।

4. मणिशंकर अय्यर बोले- पवन खेड़ा कांग्रेस की कठपुतली और जयराम रमेश अपनी नौकरी बचा रहें
विवादित बोल के लिए मशहूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने क बार फिर विवादित बयान देकर बवाल मचा दिया है। मणिशंकर अय्यर ने इस बार बीजेपी के किसी नेता या पीएम मोदी पर निशाना नहीं साधा है। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं पर तीखा हमला बोला है। एक इंटरव्यू में उन्होंने पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा को कांग्रेस की ‘कठपुतली’ (puppet) करार दिया। वहीं शशि थरूर को ‘एंटी-पाकिस्तान’ कहते हुए कहा कि वो अगले विदेश मंत्री’ बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं। मणिशंकर अय्यर ने संचार प्रमुख जयराम रमेश पर तंज कसा कि उन्हें ‘अपनी नौकरी बचानी है।
आज के प्रमुख इवेंट्स
- तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनका शपथ ग्रहण समारोह परंपरा से हटकर संसद परिसर के साउथ प्लाजा में होगा, पहले शपथ बंगभवन में होता था।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भारत मंडपम में होने वाले इंडिया AI समिट के दौरान दो राष्ट्रीय योजनाएं लॉन्च करेंगे। SAHI (स्वास्थ्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रणनीति) और BODH (हेल्थ एआई के लिए ओपन डेटा प्लेटफॉर्म)।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर समेत 4 आरोपी गिरफ्तारः मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को बड़ी कामयाबी मिली है। रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने हरियाणा से शूटर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। (पूरी खबर पढ़े)
प्रियांक खरगे बोले- RSS शैतान है और बीजेपी उसकी परछाईः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे के राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ यानी आरएसएस पर फिर विवादित बयान दिया है। प्रियांक खरगे ने आरएसएस की तुलना शैतान से की है। वहीं बीजेपी की तुलना शैतान की परछाई से की है। प्रियांक ने इस दौरान संघ की फंडिंग पर भी सवाल उठाया है। (पूरी खबर पढ़े)
मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जांच आयोग बैठा सकती है बांग्लादेश की रहमान सरकार: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बानी मोहम्मद यूनुस सरकार के मंत्रियों पर अब भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लग रहे है। सत्ता परिवर्तन के बाद से की इन मंत्रियों की संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। खुद सरकार के मुखिया यूनुस की संपत्ति में ही अकेले एक साल में लगभग 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यूनुस की संपत्ति अब कुल साढ़े 12 करोड़ रुपए हो गई है, इसमें लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपए का उछाल आया है। अंतरिम सरकार के टॉप 4 मंत्रियों में सबसे ज्यादा संपत्ति की वृद्धि यूनुस की हुई है। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


