विक्शी आर्य, शमशाबाद। Madhya Pradesh विदिशा जिले के शमशाबाद के ‘अमन चौकसे’ का भारतीय बधिर क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वे साउथ अफ्रीका में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में अपना हुनर दिखाएंगे। यह सीरीज 26 अप्रैल से 2 मई तक साउथ अफ्रीका में खेली जाएगी। अमन ने नगर समेत पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया।
शमशाबाद के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अमन चौकसे का भारतीय बधिर क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। अब अमन अंतरराष्ट्रीय मैदान पर भारत का नाम रोशन करने जा रहे हैं। अमन चौकसे का चयन साउथ अफ्रीका में होने वाली इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज़ के लिए हुआ है। खास बात यह है कि अमन चौकसे पहले मध्यप्रदेश टीम के कप्तान भी रह चुके हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने लगातार सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें: गांव-गांव बेची बर्फ और मां ने ईंट उठाकर की मजदूरी, अब MP के शहीद खान का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन
अमन साउथ अफ्रीका के मैदान में खेलते हुए नजर आएंगे, जिससे पूरे शमशाबाद और मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है। यह इंटरनेशनल सीरीज़ 26 अप्रैल से 2 मई तक साउथ अफ्रीका में खेली जाएगी, जिसमें अमन चौकसे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अमन की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, दोस्तों और पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
ये भी पढ़ें: बाबा महाकाल के दरबार में स्नेह राणा: भारतीय महिला क्रिकेटर भस्म आरती में हुई शामिल, नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान
लोगों का कहना है कि अमन की मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है और वे आगे भी देश का नाम रोशन करेंगे। शमशाबाद के लिए यह गर्व की बात है कि यहां का एक युवा खिलाड़ी अब इंटरनेशनल स्तर पर खेलने जा रहा है।


