National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (31 जनवरी 2026) की खबरों में चांदी 1 लाख रुपये सस्ती हुई, सोना भी 33,000 रुपये गिरा; तिरुपति प्रसाद विवाद: लड्डू में नहीं था गोमांस वाला घी; महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार; भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर 4-1 से जीता सीरीज प्रमुखघ रहा।

1.  चांदी 1 लाख रुपये सस्ती हुई, सोना भी 33,000 रुपये गिरा

सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार का दिन बुलियन मार्केट के लिए ब्लैक फ्राइडे जैसा रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और स्पॉट मार्केट में कीमतें अचानक तेज़ी से नीचे आ गईं. आज सराफा बाजार में सन्नाटा दिखा. जिस रफ्तार से चांदी के दाम बढ़ रहे थे, उससे कहीं ज्यादा तेजी से अब गिरावट आई है. एक ही दिन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी करीब 1 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई. वहीं सोना भी करीब 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया. फ्यूचर्स ट्रेडिंग और घरेलू बाजार दोनों में दाम तेजी से नीचे आए हैं.

पढे पूरी खबर…..

2. तिरुपति प्रसाद विवाद: लड्डू में नहीं था गोमांस वाला घी

तिरुपति मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिए जाने वाले लड्डुओं में मिलावट का दावा आंध्र प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में भी एक अहम मुद्दा बन गया था। अब सीबीआई के नेतृत्व में जांच कर रही SIT की टीम ने अपनी फाइनल चार्जशीट दायर कर दी है। इस चार्जशीट में कहा गया कि 2019 से 2024 के बीच लड्डू वाला प्रसाद बनाने में इस्तेमाल किए गए घी में गोमांस की चर्बी या लार्ड नहीं था।

पढे पूरी खबर…..

3. महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार

 अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज (शनिवार को) मुंबई में डिप्टी सीएम पद की शपथ ले रही हैं. सुनेत्रा पवार बारामती से मुंबई आ चुकी हैं और लोकभवन पहुंच गई हैं. वह जल्द ही पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी. शनिवार दोपहर को NCP की विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत, सुनेत्रा पवार को शपथ दिलाएंगे. उनके पति अजित पवार, जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम थे, उनका निधन बारामती में हुए प्लेन क्रैश में बीते 28 जनवरी को हो गया था.

पढे पूरी खबर…..

4. भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर 4-1 से जीता सीरीज

भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से पांचवां टी-20 हराकर सीरीज 4-1 से जीता। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 225 रन पर ऑल आउट हो गई। फिन एलन ने 38 गेंद पर 80 रन बनाए। भारत से अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह ने 1-1 विकेट लिया।

पढे पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

एप्सटीन फाइल में पीएम मोदी के जिक्रः एप्स्टीन फाइल में तथाकथित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र होने को लेकर भारत ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईमेल में शामिल बातें एक दोषी अपराधी की बेकार की बकवास से अधिक कुछ नहीं हैं और उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी नाम हाल ही में जारी अमेरिकी न्याय विभाग की उन फाइलों में सामने आया है जो दिवंगत फाइनेंसर और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित हैं। (पूरी खबर पढ़े)

खत्म होगी फास्टैग के लिए KYV प्रोसेस : नई कार, जीप और वैन के लिए कल (1 फरवरी) से फास्टैग जारी करते समय अब KYV (नो योर व्हीकल) प्रोसेस की जरूरत नहीं होगी। नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नई कार के लिए KYV प्रोसेस बंद करने का फैसला किया है। साथ ही, जिन कारों पर पहले से फास्टैग लगा है, उनके मालिकों को भी अब रुटीन KYV कराने की जरूरत नहीं होगी। इससे वाहन मालिकों को वैलिड डॉक्युमेंट होने के बावजूद लंबी वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। (पूरी खबर पढ़े)

अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं रहा PAK: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान का एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन को चिलियारी गांव के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र के ऊपर मंडराते देखा गया और कुछ मिनटों बाद वह पाकिस्तान की ओर लौट गया। (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m