श्री आनंदपुर साहिब। पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्तावित हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को पंजाब सरकार ने रद्द कर दिया है। यह फैसला SGPC द्वारा प्रोजेक्ट के मूल डिजाइन पर उठाए गए भारी ऐतराज के बाद लिया गया है।
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि SGPC ने पहले इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के सामने इसका मॉडल भी रखा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से SGPC को यह चिंता सताने लगी कि इस भव्य प्रोजेक्ट का श्रेय (Credit) मुख्यमंत्री भगवंत मान या हरजोत बैंस को न मिल जाए।
इसी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट के 90 प्रतिशत हिस्से पर आपत्ति दर्ज करा दी। बैंस ने आगे कहा कि हमारे लिए SGPC का आदेश भगवान के हुक्म जैसा है, इसलिए हमने इसे सिर-माथे पर स्वीकार किया है। अब स्थानीय लोग और संगत खुद तय करेगी कि कौन सही है।

प्रोजेक्ट रद्द होने के बाद हरजोत बैंस ने नई योजना का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अब सरकार तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुद्वारा शीश गंज साहिब तक एक गलियारा बनाएगी ताकि उस जगह को खुला और सुंदर बनाया जा सके। चूंकि वह जमीन पर्यटन विभाग की है, इसलिए वहां योजनानुसार काम किया जाएगा।
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- फंदे, फाइनेंस और फरेब: ऑफिस के अंदर संदिग्ध हालत में मिली युवती की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- मुजफ्फरपुर: मोतीझील में कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दिवाली, लोगों को उपहार देकर बांटी खुशियां

