National Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (06 मार्च 2026) की खबरों में ट्रंप ने एक और देश को बरबाद करने का प्लान तैयार किया, UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, भारत पर मेहरबान ट्रंप: ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने रूसी तेल खरीद को दी छूट, भारत सरकार का तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश, चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल को रवाना होगा पहला जत्था प्रमुख रहा।

भारत सरकार का तेल कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश
ईरान-इजराइल जंग अगर बढ़ी तो भारत में रसोई गैस की किल्लत भी बढ़ सकती है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने इमरजेंसी पावर का यूज करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन में रुकावट की वजह से गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने गुरुवार देर रात आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि अब रिफाइनरी कंपनियां अपने पास मौजूद प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी। यानी इन गैसों का उपयोग किसी और काम में नहीं किया जाएगा।

ट्रंप ने एक और देश को बरबाद करने का प्लान तैयार किया
Donald Trump threatens Cuba: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। ईरान अमेरिका-इजराइल को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए देश को बरबाद करने का प्लान सामने रख दिया है।उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान की सैन्य ताकत को तेजी से कमजोर कर रहे हैं। जल्द ही ईरान को हम झुका देंगे। इसके बाद उनका प्रशासन क्यूबा पर ध्यान देगा।

UPSC सिविल सर्विस 2025 फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2025 ) जारी कर दिया है। परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम, तीसरे पर अकांश धुल, चौथे पर राघव झुनझुनवाला और 5वें पर ईशान भटनागर हैं। बता दें कि, इस वर्ष 1087 पदों के लिए कुल 958 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

भारत पर मेहरबान ट्रंप: ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने रूसी तेल खरीद को दी छूट
Trump On Russian oil: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग (US-Israel Iran War) का आज सातवां दिन है। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया है। इसके कारण अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में बारी बढ़ोतरी हुई है। ईरान जंग की वजह से पैदा हुए तेल संकट के बीच अमेरिका ने अहम फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारत पर मेहरबानी दिखाते हुए रूस से तेल खरीदने की छूट दी है। वाशिंगटन ने रूस को भारत को तेल बेचने के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दी है।

चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 19 अप्रैल को रवाना होगा पहला जत्था
Char Dham Yatra Registration 2026 Open: चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज (6 मार्च) से शुरू हो गया है। गंगोत्री (Gangotri), यमुनोत्री (Yamunotri), केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ धाम (Badrinath) की यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट और एप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सुबह 7 बजे से श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून को देवेंद्र सरकार की मंजूरी: Maharashtra Anti Conversion Law: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून (एंटी कन्वर्जन) को देवेंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद अब जल्द ही इस संबंध में शासन निर्णय (जीआर) जारी किए जाने की तैयारी है। राज्य में लंबे समय से लंबित धर्मांतरण विरोधी कानून को लेकर सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। यह कानून जबरन, धोखे से या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने पर गैर-जमानती अपराध मानेगा। (पढ़े पूरी खबर)
वॉट्सएप चैट तलाक का आधार नहीं: Bombay High Court On Divorce Whatsapp Chat: बॉम्बे हाईकोर्ट ने वॉट्सएप चैट के आधार पर तलाक देने के निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने साफ कहा कि वॉट्सएप चैट तलाक का आधार नहीं हो सकता है। जस्टिस भारती डांगरे और जस्टिस मंजुषा देशपांडे की बेंच ने महिला की फैमिली कोर्ट अपील पर सुनवाई में यह बात कही। इसके बाद फैसले को बदल दिया। (पढ़े पूरी खबर)
कर्नाटक में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगा बैन: कर्नाटक सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार (6 मार्च, 2026) को राज्य बजट पेश करते हुए यह बात कही है. सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि बच्चों पर मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के प्रतिकूल प्रभावों को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है. पिछले महीने सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में आयोजित कुलपति सम्मेलन में इस मुद्दे पर चर्चा की थी और कुलपतियों से राय मांगी थी. चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने मोबाइल की लत, ऑनलाइन गेमिंग, बच्चों की शिक्षा और शारीरिक फिटनेस पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की थी. (पढ़े पूरी खबर)
बैंक धोखाधड़ी मामले में कम नहीं हो रहीं अनिल अंबानी की मुसीबतें: अनिल अंबानी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक धावा बोल दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 10 से 12 अलग-अलग स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जांच एजेंसी के निशाने पर मुख्य रूप से रिलायंस पावर और उससे जुड़े लोगों के आवासीय और पंजीकृत कार्यालय हैं. हालांकि, ईडी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इस अचानक हुए छापेमारी ने भारतीय कॉर्पोरेट जगत में एक बड़ी हलचल पैदा क्र दी है. शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि यह पूरी कवायद रिलायंस पावर से जुड़े कुछ संदिग्ध लेन-देन और भारी-भरकम फंड ट्रांसफर की गहराई से पड़ताल करने के लिए की जा रही है. (पढ़े पूरी खबर)
पाकिस्तान से विलुप्त होने वाला है पेट्रोल-डीजल: Petrol-Diesel Crisis In Pakistan: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग (America-Israel and Iran war) का आज सातवां दिन है। युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद है। इसके कारण पूरे विश्व में तेल की सप्लाई ठप हो गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने का असर भारत पर भी पड़ रहा है। हालांकि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत बद से बदतर होती जा रही है। सप्लाई नहीं होने के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। पाकिस्तान में तेल कुछ ही दिन के लिए बचा है। यही हालात रहे तो पाकिस्तान से पेट्रोल-डीजल विलुप्त (खत्म) हो जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)
Mumbai में ED की छापेमारी: एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने अनलिस्टेड शेयरों के नाम पर इन्वेस्टर्स के साथ कथित फ्रॉड के सिलसिले में मुंबई और चेन्नई में कई जगहों पर रेड मारी है. एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के हिस्से के तौर पर की गई. आरोप है कि NSE इंडिया लिमिटेड के कथित “अनलिस्टेड” शेयर बेचकर इन्वेस्टर्स के साथ फ्रॉड किया जा रहा था. ED के मुताबिक, 27 फरवरी को एजेंसी की हेडक्वार्टर इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मुंबई और चेन्नई में कुल आठ जगहों पर सर्च की. (पढ़े पूरी खबर)
ट्रंप को तगड़ा झटका: US इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन को प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ कंपनियों को रिफंड करने का ऑर्डर दिया. दिसंबर तक, टैरिफ से ₹10.79 लाख करोड़ इकट्ठा हो चुके थे, और कुल रिफंड ₹14.5 लाख करोड़ तक पहुंच सकता था. जज रिचर्ड ईटन ने टैरिफ हटाने और पेंडिंग केस में रीकैलकुलेट करने का ऑर्डर दिया. (पढ़े पूरी खबर)
आंध्र प्रदेश में अब तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे ₹25,000: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की गिरती प्रजनन दर को लेकर गहरी चिंता जताई है. साथ ही उन्होंने विधानसभा में जनसंख्या प्रबंधन नीति का प्रस्ताव भी रखा है. इस नीति के तहत सरकार तीसरे बच्चे के जन्म पर आर्थिक प्रोत्साहन, माता-पिता को विशेष अवकाश और महिलाओं के लिए व्यापक सुविधाएं प्रदान करेगी. उन्होंने घोषणा की कि अब जनसंख्या वृद्धि एक बून (वरदान) है और राज्य सरकार इसे प्राथमिकता देकर बढ़ावा देगी. नीति को मार्च अंत तक अंतिम रूप देकर 1 अप्रैल से लागू करने का लक्ष्य है. (पढ़े पूरी खबर)
ईरानी जहाज की मदद के लिए भारत ने बढ़ाया हाथ: ईरान और अमेरिका के बीच जंग जारी है। अमेरिका ने पिछले दिनों भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS डेना को हिंद महासागर में पनडुब्बी से हमला करके डुबो दिया था, जिसके बाद कई सवाल खड़े हुए थे। अब भारत सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस घटना से पहले, भारत ने एक ईरानी जहाज की मदद की थी। पिछले दिनों जब समुद्री अभ्यास के लिए ईरान का एक दूसरा जहाज IRIS LAVAN भारत आ रहा था, तब उसमें कोई टेक्निकल दिक्कत आ गई थी। इसके बाद भारत ने उसे शरण देते हुए डॉक (रुकने) करने की अनुमति दी। इस समय जहाज के 183 सदस्यीय क्रू मेंबर्स कोच्चि में नौसेना की सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। (पढ़े पूरी खबर)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

