रायपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने आज राजधानी रायपुर स्थित कलेक्टर रेडक्रॉस भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को नजदीक से समझने और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से आयोग अब हर राज्य में जाकर जनसुनवाई कर रहा है.


इस प्रेसवार्ता में रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लाल उमेद सिंह और संभाग आयुक्त महादेव कावरे भी मौजूद रहे.
विजया रहाटकर ने कहा, “पहले महिलाओं को अपनी शिकायत लेकर दिल्ली आना पड़ता था, जो उनके लिए कठिन होता था. इसी वजह से हमने तय किया कि अब हम हर प्रदेश में जाकर महिलाओं की समस्याएं सीधे सुनेंगे और मौके पर ही समाधान का प्रयास करेंगे.”
उन्होंने आगे बताया कि जनसुनवाई की शुरुआत दिल्ली से की गई थी और अब यह प्रक्रिया देशभर में चल रही है. आयोग की कोशिश रहती है कि संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ही मामलों का निपटारा हो, ताकि महिलाओं को तुरंत राहत मिल सके.
उन्होंने कहा, “आज हम रायपुर आए हैं और जो बहनें अपनी समस्याएं लेकर आई हैं, उनके मामलों का भी हम यथासंभव त्वरित समाधान करेंगे.”
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- पूर्वी चंपारण में 89.61% बंपर वोटिंग के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, EVM में कैद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य!
- Jharkhand BJP: झारखंड आ रहे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, 24-25 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, कार्यकर्ताओं में उत्साह
- दो युवकों की हत्या के तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिकाएं खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला
- बर्खास्त GRP आरक्षक पर ACB का शिकंजा, 1.03 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति मामले में पेश किया चालान
- Jharkhand News: गुमला में PLFI के जोनल कमांडर समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

