इमरान खान, खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। पहली घटना खंडवा के ग्राम देवला माफी की है, जहां किसान रघुवीर पिता छगनलाल, उम्र 42 वर्ष, अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। तभी अचानक बारिश होने लगी और आकाशीय बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर के बाहर गिरी बिजली

दूसरी घटना ग्राम भगवानपुरा में हुई है यहां ओमप्रकाश पिता श्रीराम सेन, उम्र 45 वर्ष, घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर हालत में मुंदी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम आज सुबह किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वही एक ही दिन में हुई इन दो दर्दनाक घटनाओं से देवला माफी और भगवानपुरा गांव में मातम का माहौल है।

IAS संतोष वर्मा के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिजः NSA लगाने की मांग से होईकोर्ट का इनकार

दो दिन से हो रही बारिश

बता दें कि खंडवा में पिछले दो ,से तीन दिनों से लगातार कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। आज भी ऐसा ही बारिश का दौर जारी है। आज भी मौसम ऐसा ही रहेगा क्यों कि सुबह से आसमान काले बादल छाए है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m