भुवनेश्वर : बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो नवीन पटनायक शनिवार को नौवीं बार पार्टी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। बीजद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हर तीन साल में होते हैं। गुरुवार को भुवनेश्वर स्थित बीजद पार्टी मुख्यालय शंख भवन में पटनायक ने अकेले नामांकन पत्र दाखिल किया।
1997 में पार्टी के गठन के बाद से वे लगातार बीजद अध्यक्ष चुने जा रहे हैं।
बीजद के संगठनात्मक चुनाव के तहत पार्टी ने शनिवार को शंख भवन में पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं और सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष पद पर नवीन पटनायक के निर्वाचन की घोषणा की।
अगले कुछ दिनों में पार्टी अपनी नई राज्य परिषद और कार्यकारिणी की घोषणा करेगी।
बीजद अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में बीजद का अभी भी व्यापक समर्थन है और पार्टी पिछले चुनावों में विपक्षी दलों द्वारा फैलाए गए झूठ के कारण हारी थी।
जीत के बाद नवीन पटनायक का कहने है ओडिशा के लोगों के आशीर्वाद से मुझे सफलता मिली है। बीजू जनता दल को 24 वर्षों तक ओडिशा के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। उस दौरान ओडिशा का विकास हुआ। इसके अलावा, ओडिशा कई राज्यों के लिए एक रोल मॉडल भी बन गया है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। किसी के लिए भी बीजू जनता दल के संगठनात्मक ढांचे को कम आंकना उचित नहीं है।

आज भी हमारी पार्टी एकजुट होकर काम कर रही है। बीजू जनता दल हमेशा से सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए रहा है और रहेगा। हमारी नीतियां और दृष्टिकोण हमारी ताकत हैं। चाहे बीजू जनता दल सरकार में रहे या नहीं, हम ओडिशा के लोगों के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।
हमारा लक्ष्य समाज के सभी लोगों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए काम करना है। इसके साथ ही ओडिशा का हित और गौरव बीजद से जुड़ा हुआ है और रहेगा। ओडिशा के अधिकारों के लिए हमारी लड़ाई हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी।
ओड़िया लोगों का हित और उनका गौरव हमारे लिए सर्वोपरि है। बीजू जनता दल हमेशा उनके पक्ष में रहा है और आगे भी रहेगा। इसके अतिरिक्त, शशि बेहरा और भूपिंदर सिंह बीजद राज्य परिषद की बैठक में शामिल नहीं हुए! इस बारे में भूपिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी की तरफ से उन्हें शामिल होने का कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि वह राज्य परिषद की बैठक में शामिल नहीं हुए।
- मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या: आरोपी को दोहरे कारावास की सजा, 9 महीने बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला
- योगी सरकार के महाकुम्भ-25 का इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बना नजीर, भारी भीड़ को कंट्रोल करने के साथ 60 लाख से ज्यादा साइबर अटैक को किया था ध्वस्त
- खरगोन में हिंदू संगठन का चक्काजाम: 5 KM तक फंसीं गाड़ियां, 5 थानों की पुलिस पहुंची, बेवजह लाठीचार्ज के आरोप पर नारेबाजी
- सीएम योगी ने किया ‘एआई इन ट्रांसफॉर्मिंग हेल्थकेयर’ कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, कहा- तकनीक जब संवेदना से जुड़ती है, तभी विकास समावेशी बनता है
- T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप के लिए इस देश ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, विकेटकीपर-बल्लेबाज को सौंपी कप्तानी, देखें पूरा स्क्वॉड


