भुवनेश्वर : फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए ओडिशा में विपक्षी दल के नेता नवीन पटनायक आज चार जिलों का दौरा कर रहे हैं. कल विपक्ष के नेता ने गंजम जिले का दौरा किया था, जहाँ उन्होंने किसानों से मुलाकात की और नुकसान का आंकलन न करने में अधिकारियों की उदासीनता पर निशाना साधा। नेता ने सरकार से तुरंत मुआवज़ा देने का आग्रह किया।
पटनायक अपने दौरे के दौरान पुरी के सत्यबादी, जगतसिंहपुर के बहराना, केंन्द्रापड़ा के पट्टामुंडई और कटक के सालीपुर जैसे विभिन्न ब्लॉकों में क्षतिग्रस्त धान के खेतों का दौरा करेंगे और प्रभावित किसानों से मिलेंगे। वे फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा भी करेंगे और किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने मांग की कि सरकार को कृषि क्षेत्र में लगातार बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए तुरंत किसानों को मुआवजा देना चाहिए, जो हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
- President Visit to Jagdalpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में करेंगी आमसभा, मंत्री कश्यप ने तैयारियों का लिया जायजा
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पंजाब कनेक्शन, अमृतसर से मुंबई पहुंचाए गए थे हथियार; 4 आरोपी गिरफ्तार
- संत रविदास सम्मान के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें पात्रता और आवेदन की आखिरी तारीख
- CM डॉ. मोहन का सख्त कदम: कार्बाइड गन और लैंप के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के निर्देश, कहा- कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार
- Daler Mehndi Controversy: भाई दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह! मंत्री को घुमाया फोन, बोले- साबित करो आरोप
