चंडीगढ़. अपनी नई पार्टी बनाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू एक बार फिर से चर्चा में है उन्होंने बड़ा बयान दिया है. नवजोत के इस बयान के बाद से पंजाब की राजनीति में फिर से बड़ी हलचल होती हुई दिखाई दे रही है.नवजोत कौर सिद्धू ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि वह आने वाले दिनों में पंजाब के कम से कम 37 दागी नेताओं के बारे में बड़ा खुलासा करेंगी. उनके इस बयान देने के बाद से सोशल मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों में इसकी खासी चर्चा हो रही है.
आपको बता दें कि कांग्रेस से निकाले जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा पॉलिटिकल कदम उठाते हुए अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी ‘भारत राष्ट्रीय पार्टी’ बनाने का ऐलान किया है, वहीं पंजाब के नेताओं को लेकर भी उनका बड़ा बयान सामने आया है.

नवजोत कौर सिद्धू ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में कहा है कि वह आने वाले दिनों में पंजाब के कम से कम 37 दागी नेताओं के बारे में बड़ा खुलासा करेंगी. इस दौरान उन्होंने अभी किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने यह भी दावा किया है कि इन नेताओं में 17 कांग्रेस नेता भी शामिल हैं.
नवजोत सिंह सिद्धू अभी भी कांग्रेस में
आपको बता दें कि इन सभी के बीच में नवजोत कौर सिद्धू अभी भी कांग्रेस पार्टी में बने हुए हैं हालांकि वह पार्टी में उतने सक्रिय नहीं है लेकिन फिर भी उन्होंने पार्टी को नहीं छोड़ी है. वहीं दूसरी ओर पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने खुद की पार्टी बना ली है और अब उसमें वह लोगों को जोड़ने की तैयारी भी कर रही है. आपको बता दे की नवजोत कौर को कांग्रेस ने तब निष्कासित किया था जब उनके एक बड़े बयान से बवाल मचा था.
उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री की कुर्सी उसे ही मिलती है जिसके पास 500 करोड रुपए से भरा हुआ सूटकेस होता है. इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस के अन्य कई नेताओं के बारे में भी कई बड़ी बात कही थी जिसके बाद पार्टी में उनका विरोध होने लगा था.
- Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम बनी एशियाड चैंपियन; फाइनल में मलेशिया को 5-1 से पटका, इटारसी के विवेक सागर के गांव चादौन में जमकर फूटे पटाखे
- Jharkhand Top News: 291 KM नई रेल लाइन से खुलेगा विकास का रास्ता, रामगढ़ में बेकाबू हाइवा का कहर, दुमका में बेटे की हत्या, JPSC केस से लेकर PhD छात्र की मौत तक एक क्लिक में पढ़ें झारखंड की 8 बड़ी खबरें
- कौन हैं कुशीनगर के ‘अल्फाज’? जिनके काम के कायल हुए नेपाली हुक्मरान, सरहद पार से मिला बड़ा सम्मान
- WCL 2026 में इंडिया चैंपियंस की धमाकेदार शुरुआत, ऑस्ट्रेलिया को 46 रन से दी शिकस्त, धवल कुलकर्णी ने झटके 4 विकेट
- आदेश का पालन नहीं करने पर हाईकोर्ट सख्त, आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस, जानिए पूरा मामला
