चंडीगढ़। नवजोत कौर सिद्धू इन दिनों पंजाब की राजनीति में जमकर चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़… वाले बयान में फंसने ले बाद अब एक बार फिर से वह अपने बयानबाजी के कारण कानूनी दावपेंच में फंसती नजर आ रही हैं।
नवजोत को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कानूनी नोटिस भेज दिया है। नवजोत ने बीते दिन एक चैनल को बयान दिया था जिसमें उन्होंने बोला कि सुखजिंदर रंधावा के गैंगस्टरों से लिंक हैं। इसके साथ ही डॉ. नवजोत कौर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस को हराया।
उनके इन आरोपों के बाद रंधावा ने लीगल नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह बयान बेबुनियाद, झूठा और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। नोटिस में साफ लिखा है कि अगर उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
- संवर रहा उत्तराखंड: CM धामी ने विकास योजनाओं के लिए दी 171 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
- होली बाद उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़, पटना-दानापुर स्टेशनों पर बना होल्डिंग एरिया, आज दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें
- महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून को देवेंद्र सरकार की मंजूरी, जानें इसकी खास बातें
- खंडवा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बवाल: शिकायत दर्ज कराने पहुंची भीड़ ने थाना परिसर में किया पथराव, 22 नामजद समेत 47 पर FIR
- Fire in Tehsil Office : तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

