चंडीगढ़। नवजोत कौर सिद्धू इन दिनों पंजाब की राजनीति में जमकर चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़… वाले बयान में फंसने ले बाद अब एक बार फिर से वह अपने बयानबाजी के कारण कानूनी दावपेंच में फंसती नजर आ रही हैं।
नवजोत को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कानूनी नोटिस भेज दिया है। नवजोत ने बीते दिन एक चैनल को बयान दिया था जिसमें उन्होंने बोला कि सुखजिंदर रंधावा के गैंगस्टरों से लिंक हैं। इसके साथ ही डॉ. नवजोत कौर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस को हराया।
उनके इन आरोपों के बाद रंधावा ने लीगल नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि यह बयान बेबुनियाद, झूठा और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। नोटिस में साफ लिखा है कि अगर उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में बीती रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- MP में अब नहीं बना पाएंगे बहुमंजिला इमारत! सरकार ने रख दी ऐसी शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’

