चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। आपको बता दें कि यह कार्यवाही उनके मुख्यमंत्री की कुर्सी वाले बयान के बाद की गई है।
पहले ही यह बयान चर्चा का विषय बन गया था।नवजोत ने चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा था सक्रिय राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू तभी लौटेंगे जब कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं, जो हम मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दे सकें, जो 500 करोड़ रुपए का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है।

बस इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में यह चर्चा का विषय बन गया था। आप और भाजपा ने घेरा आपको बता दें कि इस बयान के सामने आने के बाद आप और भाजपा दोनों ने कांग्रेस को घेरा है। इस विषय में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने तंज कसते हुए कहा था नवजोत कौर के बयान से साफ जाहिर है कि कांग्रेस देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। वहीं बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि कई राज्यों में ऐसे मामले सामने आए, जहां कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी के अंदरूनी भ्रष्टाचार और पैसे की ताकत को लेकर चिंता जाहिर की।
- पंजाब नेशनल बैंक में चोरी: छिंदवाड़ा में बीती रात चोरों ने बोला धावा, जांच में जुटी पुलिस
- तेलंगाना CM को उनके 57वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, बिरला और नायडू समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाएं दीं
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- MP में अब नहीं बना पाएंगे बहुमंजिला इमारत! सरकार ने रख दी ऐसी शर्त, जानकर रह जाएंगे हैरान
- गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम बहनों ने उतारी श्रीराम की आरती, कहा- ‘हमारे पूर्वज एक’

