चंडीगढ़: पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के घर में खुशियां दस्तक दी हैं, वह दादा बन गए हैं. उनके बहू ने बेटी को जन्म दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की है. इसके बाद से बधाईयों का दौर चल रहा है.
सिद्धू ने अपने फेसबुक पेज पर एक कार्ड शेयर करते हुए लिखा कि हम परिवार में आर्या सिद्धू के आगमन का जश्न मनाते हैं. बता दें कि आर्या सिद्धू का जन्म 1 अक्टूबर को हुआ. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर सिद्धू के फैंस और उनके करीबी उन्हें बधाई दे रहे हैं.
नवजोत सिंह सिद्धू ने पोती के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, हालांकि उन्हें इस तस्वीर में अपनी पोती का चेहरा नहीं दिखा है. इस तस्वीर में सिद्धू अपनी पोती के पैरों को माथे पर लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि माता पार्वती का आशीर्वाद.
नवजोत ने की थी बहु की तारीफ
नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण की शादी पटियाला की रहने वाली इनायत से हुई थी. पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बहू इनायत, बेटे करन, पत्नी नवजोत सिंह कौर और बेटी राबिया की तस्वीरें शेयर की थी. नवजोत सिंह सिद्धू ने Inayat Karan Sidhu की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि इनायत हमारे परिवार के लिए ईश्वर का वरदान रही है. असल में वह परिवार को जोड़े रखने वाली ‘सुपर ग्लू’ और सबकी हमेशा से चहेती रही है.
उन्होंने इस पोस्ट के साथ एक सफेद रंग का दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया. इससे कुछ दिनों पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू ने इनायत की प्रेग्नेंसी वाला वीडियो पोस्ट किया था. ये तस्वीरें और वीडियो नवजोत सिंह सिद्धू के घर पर हुए एक छोटे से फंक्शन का था, उन्होंने लिखा था कि एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. फिलहाल पोती के जन्म के बाद परिवार में बेहद खुशी का माहौर है. नवजोत भी दादा बनकर बहुत खुश हैं.
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

