चंडीगढ़। अपनी बेबाक बयानबाजी और खास अंदाज के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनके परिवार और संपत्ति से जुड़ा एक बड़ा फैसला है। सिद्धू ने अपनी चल-अचल संपत्ति को अपने दोनों बच्चों, बेटी राबिया और बेटे करन के बीच बांट दिया है।
https://www.facebook.com/share/p/1AkX7WCUWh
किसके हिस्से में क्या आया?
सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपनी विरासत को इस तरह विभाजित किया है। बेटी राबिया सिद्धू को अमृतसर स्थित 1.1 एकड़ (49,500 वर्ग फुट) में फैला बेहद आलीशान और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस बंगला राबिया के नाम किया गया है। बेटे करन सिद्धू को पटियाला स्थित सिद्धू का पैतृक घर (जद्दी घर), जो उनके पिता द्वारा बनवाया गया था, अब करन के पास रहेगा।

अमृतसर वाले घर की खासियत: 25 करोड़ की लागत और सिंगापुर का शिवलिंग
अमृतसर के पॉश इलाके में स्थित सिद्धू का यह घर किसी महल से कम नहीं है। 2014-15 में लगभग ₹25 करोड़ की लागत से तैयार इस बंगले में स्विमिंग पूल, जिम, स्पा और एक शानदार मंदिर है। घर के बगीचे में 100 से 600 साल पुराने पेड़ लगे हैं, जिन्हें विशेष रूप से चेन्नई, गोवा और बेंगलुरु से मंगवाया गया था। घर के मंदिर में स्थापित शिवलिंग सिंगापुर से मंगवाया गया था, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके प्राण-प्रतिष्ठा के लिए देशभर से विद्वान पंडित बुलाए गए थे।
राजनीति से एक पैसा नहीं लिया
सिद्धू ने अपने पोस्ट में भावुक होते हुए लिखा कि लोग उन्हें प्रवासी पक्षी कहते थे जो चुनाव के बाद गायब हो जाता है, लेकिन उन्होंने अमृतसर के लोगों से किया अपना वादा निभाया और वहां अपना घर बनाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैंने यह सब अपनी मेहनत से कमाया है। बिग बॉस से लेकर स्टार प्लस पर हिंदी कमेंट्री और ‘द कपिल शर्मा शो’ तक, मैंने एक लंबी यात्रा तय की है। मैंने राजनीति से एक पैसा भी नहीं लिया।

कपिल शर्मा शो के साथ नई पारी
हाल ही में सिद्धू मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी में ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने कोई राजनीतिक चर्चा तो नहीं की, लेकिन कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस बार वोट सिद्धू पाजी को ही देना। इस पर सिद्धू ने ठहाका लगाया और कपिल को गले लगा लिया।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

