अमृतसर : पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में उनकी वापसी की खबरों के बाद अब उन्होंने राजनीति को लेकर दिए गए बयान से सुर्खियां बटोरी हैं। अमृतसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि वे राजनीति को धंधा नहीं मानते, बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए इसमें आए हैं।
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि पिछले 30 सालों में सरकारें माफिया के नियंत्रण में थीं। उन्होंने दावा किया कि 15 साल के अपने राजनीतिक करियर में उन पर कोई दाग नहीं लगा। इससे पहले, उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी अपनी बीमारी से उबरने के बाद राजनीति में वापसी की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी।

कपिल शर्मा शो में सिद्धू की वापसी
नवजोत सिंह सिद्धू ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहे हैं। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा, जज अर्चना पूरन सिंह की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें सरप्राइज देने ले जाते हैं। अर्चना को लगता है कि उन्हें कार या घर मिलेगा, लेकिन पट्टी हटने पर सामने सिद्धू नजर आते हैं। खास बात यह है कि सिद्धू, अर्चना की कुर्सी नहीं लेंगे, यानी इस बार शो में पहली बार दो जज होंगे।
- खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026: खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को प्रतिभागियों के ठहरने और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश
- जिन जनपदों में राज्य संपत्ति विभाग और PWD के गेस्ट हाउस उपलब्ध नहीं, वहां होगा नया निर्माण, सीएस ने मांगे प्रस्ताव
- ‘महामंडलेश्वर तो कभी करणी सेना’… लूट के लिए इन नंबर प्लेट लिखी गाड़ियों से जाते थे बदमाश, फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर वारदात को दिया था अंजाम, 8 गिरफ्तार
- CG News : राजीव गांधी शिक्षा मिशन में करोड़ का कंप्यूटर खरीदी घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ EOW ने कोर्ट में पेश किया चालान
- राज्यसभा चुनाव: बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका, 4 विधायक नदारद, एनडीए की राह हुई आसान

