अमृतसर : पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में उनकी वापसी की खबरों के बाद अब उन्होंने राजनीति को लेकर दिए गए बयान से सुर्खियां बटोरी हैं। अमृतसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत में सिद्धू ने कहा कि वे राजनीति को धंधा नहीं मानते, बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए इसमें आए हैं।
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि पिछले 30 सालों में सरकारें माफिया के नियंत्रण में थीं। उन्होंने दावा किया कि 15 साल के अपने राजनीतिक करियर में उन पर कोई दाग नहीं लगा। इससे पहले, उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी अपनी बीमारी से उबरने के बाद राजनीति में वापसी की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी।

कपिल शर्मा शो में सिद्धू की वापसी
नवजोत सिंह सिद्धू ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन में नेटफ्लिक्स पर वापसी कर रहे हैं। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा, जज अर्चना पूरन सिंह की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें सरप्राइज देने ले जाते हैं। अर्चना को लगता है कि उन्हें कार या घर मिलेगा, लेकिन पट्टी हटने पर सामने सिद्धू नजर आते हैं। खास बात यह है कि सिद्धू, अर्चना की कुर्सी नहीं लेंगे, यानी इस बार शो में पहली बार दो जज होंगे।
- EPFO On WhatsApp: सिर्फ ‘Hi’ लिखें फिर व्हाट्सएप पर मिलेगी पीएफ बैलेंस की ‘A to Z’ डिटेल, यहां जानें पूरा प्रोसेस
- बस स्टैंड से ढाई माह की बच्ची का अपहरणः पुलिस की दबिश के बाद अस्पताल परिसर से सकुशल बरामद, जांच में जुटे कई एंगल
- JTET Exam : JTET परीक्षा में प्रश्नपत्र लेकर केंद्र से भाग रहा पारा शिक्षक गिरफ्तार, पाटन में FIR दर्ज
- अयोध्या: दीपोत्सव की तैयारियां परखने आज पहुंचेंगे CM योगी, रामलला के करेंगे दर्शन
- दिवाली से पहले दिल्ली में बिगड़ी हवा की सेहत, कई इलाकों में AQI 400 पार

