LSG vs PBKS IPL 2026 : आईपीएल सीजन 19 के 68वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (PBKS) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सात विकेट से हराया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 51 बॉल पर नाबाद 101 रन बनाए। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी PBKS की टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया।

LSG के लिए बल्लेबाजी में टीम के सलामी बल्लेबाज जोस इंग्लिस ने सबसे ज्यादा 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा आयुष बडोनी ने 43, अब्दुल समद ने नाबाद 37 रन, कप्तान ऋषभ पंत ने 23 और अर्जुन तेंदुलकर ने नाबाद 5 रन बनाए। PBKS के लिए गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली।
पंजाब से प्रियांश आर्य बिना खाता खोले आउट हुए। प्रभसिमरन सिंह ने 69, कूपर कोनोली 18 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 101 रन बनाए। सूर्यांश शेडगे भी 9 रन पर नाबाद रहे। लखनऊ से मोहम्मद समी ने दो और अर्जुन तेंदुलकर ने एक विकेट लिए।
LSG और PBKS की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
जोश इंग्लिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान
इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह
पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बरार, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

