पूर्व भारतीय क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। सिद्धू की प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की सियासत भी गरमा गई है। क्योंकि हाल ही में नवजोत सिंहू सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजौत कौर सिद्धू ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। नवजोत कौर ने अमृसर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसी बीच अचानक नवजोत सिंह सिद्धू की प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
सिद्धू ने सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के साथ फोटो पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अपने गुरु, प्रकाश स्तंभ और मार्गदर्शक देवदूत से मुलाकात हुई…. उनके और भाई (राहुल गांधी) के प्रति आभारी हूं कि उन्होंने कठिन समय में मेरा साथ दिया। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को हराने के बाद एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। नवजोत कौर सिद्धू ने 2027 से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की है।
एक अक्तूबर को चंडीगढ़ में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई थी। नवजोत कौर बैठक में भाग लेने पहुंची थी। इस दौरान नवजोत कौर ने कहा कि वे जनता की सेवा करना चाहती है और विधायक बनकर यह काम अच्छे ढंग से हो सकता है। उन्होंने अमृतसर ईस्ट विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी की। नवजोत कौर ने कहा कि मुझे टिकट मिलता है या नहीं, यह पार्टी को देखना है मगर चुनाव लड़ने के लिए उनकी तैयारी पूरी है। चाहे तो पार्टी इस सीट पर सर्वे करवा सकती है।

नवजोत कौर इस सीट से पहले विधायक रह चुकी हैं और इस क्षेत्र में उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू का भी अच्छा प्रभाव है। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ता चाहते हैं कि वे दोबारा चुनाव लड़ें। फिलहाल स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने राजनीति से थोड़ी दूरी बना ली थी मगर अब वे दोबारा सक्रिय होना चाहती हैं।
- हरदा में फिर बारूद के जखीरे से मंडराया खतरा! स्कूल के पास मकान में भरे थे पटाखों के बक्से, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
- सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वीडियो वायरल, माता-पिता के खिलाफ शिकायत; जानें क्या है पूरा विवाद
- ब्रेकिंग : अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला, तीन अज्ञात हमलावरों ने की फाइरिंग
- बंगाल-बलरामपुर के बाद गोरखपुर में हाई अलर्ट! दुर्गा पंडालों की सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर PAC तैनात
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, नशा विरोधी कार्यकर्ताओं के परिवारों से करेंगे मुलाकात

