Navneet Rana warning to Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) बना रहे टीएमसी से निलंबित विधायक और जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर को बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा सीधी चेतावनी दे दी है। बीजेपी नेता नवनीत राणा ने कहा कि बाबरी मस्जिद बनवाने वालों को देश में खुद की कब्र के लिए जगह नहीं मिलेगी।
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के बाद पूर्व सांसद नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर पर निशाना साधा है। राणा ने कहा कि बाबरी बनाने वालों को हिंदुस्तान में कब्र की जगह नहीं मिलेगी।
सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए नवनीत राणा ने कहा, हमारे महाराज जी कहते हैं कि संतों की माला के साथ हाथों में भाला होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र की बेटी हूं और मैं माला के साथ तलवार लेकर भी मैदान में उतरी हूं. उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं हम पश्चिम बंगाल में बाबरी बनाएंगे, उन्हें कहना चाहती हूं याद रखना तुम्हें तुम्हारी कब्र के लिए हिंदुस्तान में जगह भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में में तुम सिर्फ शुरुआत करो, हम हिंदू की ताकत क्या है, वह हम तुम्हें वहां आकर बताएंगे।
विपक्षी दलों ने बयान पर जताई आपत्ति
उनके इस बयान पर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताते हुए इसे भड़काऊ बताया है, जबकि समर्थकों का कहना है कि यह हिंदू समाज की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। इस बयान के बाद राज्य और देश की राजनीति में धार्मिक मुद्दों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण
बता दें कि पिछले काफी समय से मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर विवाद हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने पिछले साल 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। 11 फरवरी को बाबरी मस्जिद के निर्माण का काम शुरू हुआ। इस मुद्दे से पश्चिम बंगाल का राजनीतिक माहौल गरमा गरमाया हुआ है। बीजेपी लगातार हुमायूं कबीर पर तीखा हमला कर रही है, तो वहीं हुमायूं कबीर अपनी बात पर कायम हैं। उन्होंने साफ कहा है कि मस्जिद हर हाल में बनकर रहेगी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


