Navyanshi Goswami Wins Skoda SUV : सिरसा। दीपावली पर सिरसा के एक परिवार की खुशियां दोगुनी हो गईं। हुडा सेक्टर-20 निवासी ढाई साल की नव्यांशी गोस्वामी के नाम मेगा ड्रॉ में स्कोडा एसयूवी निकली है। ट्रिपल धमाका ऑफर के तहत मिले इस बड़े इनाम की चाबी शुक्रवार को परिवार को सौंप दी गई। इतनी छोटी उम्र में कार जीतने की खबर से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

सिरसा में आयोजित कार्यक्रम में कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने परिवार को कार की चाबी सौंपी। इस दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक राहुल मित्तल और वरिष्ठ समाचार संपादक राकेश क्रांति भी मौजूद रहे।

दादा ने पोती के नाम जमा कराए थे कूपन

नव्यांशी के दादा हंसराज ने बताया कि वह पिछले करीब 20 साल से नियमित रूप से अखबार पढ़ रहे हैं। ट्रिपल धमाका ऑफर के दौरान उन्होंने योजना के सभी कूपन भरकर अपनी ढाई साल की पोती नव्यांशी गोस्वामी के नाम से जमा कराए थे।

उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पोती के नाम इतना बड़ा इनाम निकल आएगा। मेगा ड्रॉ में स्कोडा एसयूवी मिलने की जानकारी से पूरा परिवार उत्साहित है।

विधायक ने परिवार को दी बधाई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक शीशपाल केहरवाला ने नव्यांशी और उसके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्ची के नाम इतनी बड़ी सौगात निकलना परिवार के लिए खुशी का अवसर है। सिरसा के लिए भी यह गर्व की बात है कि मेगा ड्रॉ का पहला इनाम यहां के परिवार को मिला है।

कार मिलने से परिवार में जश्न का माहौल

नव्यांशी के पिता नवदीप, मां सुलोचना देवी और दादा हंसराज सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। परिवार के लिए यह दीपावली का यादगार तोहफा बन गया है।

इस मौके पर राहुल मित्तल और राकेश क्रांति ने भी परिवार को बधाई दी। कार्यक्रम में नव्यांशी के परिजन मौजूद रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m