नवांशहर : नवांशहर में बड़ी सड़क दुर्घटना होने की खबर सामने आई है, जिसमें एक स्कूल बस दूसरी बस से टकरा गई बस में कई लोग सवार थे। नवांशहर के नजदीक मेहंदीपुर के पास नेशनल हाईवे पर बस पलटी है। दरअसल एक स्कूल बस को पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी। इस कारण टकरा कर आगे जा रही उक्त स्कूल बस सड़क के बीच पलट गई।
आपको बता दें यह एक स्कूल की बस थी जिसमें स्कूली बच्चे नहीं थे लेकिन बस में करीब 30 यात्री थे जिनमें कई बच्चे भी मौजूद थे। जैसे ही बस पलटी तो चीख पुकार का माहौल बन गया। लोग दहशत में आ गए और जोर-जोर से चीखने लगे हालत को देखते हुए तुरंत पुलिस को और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई किसी तरह यात्रियों को निकाला गया खबर है कि कुछ लोगों को चोट आई है जिनका इलाज जारी है।

बस में सवार होकर यात्री तरनतारन से श्री आनंदपुर साहिब किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बस में सवार बच्चों सहिक कई महिलाएं इस हादसे में घायल हो गई।

- बालू माफियाओं ने मोड़ी सोन नदी की धारा, अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का हल्लाबोल
- CG Breaking News : भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई, RTO का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- ‘संसद में उन्हें देखना सुखद होगा’, CM नीतीश के राज्यसभा पद की शपथ लेने पर PM ने दी बधाई, अखिलेश ने कही ये बात
- लाडो लक्ष्मी योजना: छठी किस्त जारी, लाखों महिलाओं को मिला सीधा लाभ
- शांति वार्ता की कोशिशों पर फिरा पानी ? पाकिस्तान में आज होनी है मीटिंग और ईरान पहुंचा ही नहीं, कहा- लेबनान में सीजफायर लागू होने तक कोई डील नहीं

