नवांशहर : नवांशहर में बड़ी सड़क दुर्घटना होने की खबर सामने आई है, जिसमें एक स्कूल बस दूसरी बस से टकरा गई बस में कई लोग सवार थे। नवांशहर के नजदीक मेहंदीपुर के पास नेशनल हाईवे पर बस पलटी है। दरअसल एक स्कूल बस को पीछे से दूसरी बस ने टक्कर मार दी। इस कारण टकरा कर आगे जा रही उक्त स्कूल बस सड़क के बीच पलट गई।
आपको बता दें यह एक स्कूल की बस थी जिसमें स्कूली बच्चे नहीं थे लेकिन बस में करीब 30 यात्री थे जिनमें कई बच्चे भी मौजूद थे। जैसे ही बस पलटी तो चीख पुकार का माहौल बन गया। लोग दहशत में आ गए और जोर-जोर से चीखने लगे हालत को देखते हुए तुरंत पुलिस को और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी गई किसी तरह यात्रियों को निकाला गया खबर है कि कुछ लोगों को चोट आई है जिनका इलाज जारी है।

बस में सवार होकर यात्री तरनतारन से श्री आनंदपुर साहिब किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बस में सवार बच्चों सहिक कई महिलाएं इस हादसे में घायल हो गई।

- फ्रांस के सरकारी ब्लड बैंक का कूलिंग सिस्टम हैक: खून को 110°C तक खौलाने की साजिश; इससे पहले 700 सुपर मार्केट हैक हुए
- दिवाली पर कचरे के ढेर पर राजधानी ! सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का चौथा दिन, वार्डों में व्यवस्था ठप, सड़कों पर कचरा फेंककर जताया विरोध
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- धनतेरस विशेष: आज शाम की पूजा में कुबेर जी को लगाएं यह प्रिय भोग, कभी नहीं होगी धन की कमी…
- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 6 लोगों पर पुलिस का शिकंजा, गैर इरादतन हत्या की चार्जशीट दाखिल

