सुशील सलाम, कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बार्डर पर नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ग्राम आलपरस-गुमचुर के बीच जंगलों में रविवार को बड़ा नक्सल डंप बरामद हुआ था. यहां नक्सिलयों ने जमीन के अंदर हथियार, लैपटॉप और टैबलेट को छिपाकर रखा था. इस ऑपरेशन में डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की ज्वाइंट टीम शामिल रही.
कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में 11 जुलाई को ऑपरेशन शुरू किया गया था. रविवार को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को ग्राम आलपरस-गुमचुर के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध होने पर घेराबंदी कर जांच की. इस दौरान नक्सलियों के हथियारों और विस्फोटक डंप बरामद हुआ.
नक्सल डंप से क्या-क्या मिला?
- 303 रायफल – 2
- 303 रायफल राउण्ड – 32
- लैपटॉप – 1
- टेबलेट – 1
- वायरलेस बैटरी – 3
- रेडियो – 1
- नक्सल वर्दी – 2
- पोच- 5
- चार्जर – 2
- बैटरी – 1
- नक्सल साहित्य
पुलिस ने बताया कि कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा बलों का उद्देश्य नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

