कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र कांकेर के जंगलों में आज सुबह से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है. हथियार समेत माओवादी का शव भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल जंगल में रुक-रुककर दोनों और से फायरिंग जारी है.


जानकारी के मुताबिक, थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में आज माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG और BSF की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी. इसके बाद से ही आमाटोला-कलपर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग कर नक्सलियों का खात्मा करने में जुटे हुए हैं. इस मुठभेड़ में और भी नक्सली मारे जा सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे नारे
- Rajasthan News: 2047 तक राजस्थान को 4.3 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाना ही लक्ष्य: जवाहर सिंह बेढ़म
- ठेकेदार UP का ही रखिएगा, जिससे… अखिलेश यादव ने कन्नौज रेलवे स्टेशन के कायाकल्प को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कहा?
- दिल्ली परिवहन विभाग ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने जारी किया सख्त नोटिस, उम्र पूरी कर चुके वाहन सीधे होंगे जब्त
- बिहार में महाशिवरात्रि की धूम, बक्सर में 1 लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक, उमड़ा आस्था का महासैलाब


