कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र कांकेर के जंगलों में आज सुबह से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है. हथियार समेत माओवादी का शव भी बरामद कर लिया गया है. फिलहाल जंगल में रुक-रुककर दोनों और से फायरिंग जारी है.


जानकारी के मुताबिक, थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में आज माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG और BSF की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी. इसके बाद से ही आमाटोला-कलपर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बल लगातार सर्चिंग कर नक्सलियों का खात्मा करने में जुटे हुए हैं. इस मुठभेड़ में और भी नक्सली मारे जा सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- रावण के साथ 30 फीट का कॉकरोच जला: भड़की AAP ने शिकायत दर्ज कराई, कपिल मिश्रा बोले-दर्द देश की राजनीतिक दीमकों को हो रहा
- जेपी अस्पताल के 3 डॉक्टर भूख हड़ताल पर बैठे; 5 महीने से स्टाइपेंड और वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश
- राजा भैया के पास कितने हथियार? दशहरे पर 500 लाइसेंसी असलहों की पूजा, बयान से बढ़ी चर्चा
- गेहूं के एमएसपी में बढ़ोतरी के विरोध में जेजेपी का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- बेरोजगारी, अपराध और कर्ज पर कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा सरकार को घेरा

