आशुतोष तिवारी, बस्तर। माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिविजन ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में हुई मुठभेड़ को लेकर प्रेस नोट जारी कर खुद अपने नुकसान को सार्वजनिक कर दिया है. प्रेस नोट में माओवादियों ने 7 साथियों के मारे जाने की बात कबूल की है.


गौरतलब है कि बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में 5, 6 और 7 जून को अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने सात माओवादियों को ढेर किया था. यह ऑपरेशन तीन दिन तक चला और इसमें फोर्स को बड़े कैडर के माओवादियों को मार गिराने में सफलता मिली थी.
पश्चिम बस्तर डिविजन कमेटी के सचिव मोहन द्वारा जारी प्रेस नोट में सेंट्रल कमेटी मेंबर गौतम उर्फ सुधाकर और तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर सहित कुल 7 माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.
देखें नक्सलियों द्वारा जारी किया गया प्रेस नोट:

इन्हें भी पढ़ें:
- ओंकारेश्वर में एक महीने तक नहीं होगी तोड़फोड़, बैठक के बाद आंदोलन स्थगित; अतिक्रमण हटाने पर किया था नगर बंद का ऐलान
- टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई के आरोप में चार गिरफ्तार, सीतापुर की युवती भी शामिल
- सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: रामेश्वर ने दिग्विजय को दी मथुरा जाने की चुनौती, कांग्रेस बोली- अब कृष्ण के नाम पर राजनीति!
- डेयरी की दुकान का विवाद अपहरण तक पहुंचा, जबरन कार में बिठाकर फरार हुए बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस
- IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, गांगुली-युवराज के बाद अब इस दिग्गज को सौंपी अहम जिम्मेदारी

