कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने रविवार को सेक्टर-3 स्थित Tau Devi Lal Stadium पहुंचकर पुलिस भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (PMT) में शामिल अभ्यर्थियों से मुलाकात की और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अभ्यर्थियों की शारीरिक माप परीक्षण आयोजित की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया।
उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल युवाओं और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लेने और अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से स्टेडियम पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी पीएमटी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के साथ आए परिजनों से भी मुलाकात की और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली, जबकि मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और उनका उत्साहवर्धन करने की सराहना की। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल बताया। प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों एवं परिजनों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार पर विश्राम क्षेत्र, बैठने की समुचित व्यवस्था और बैगेज जमा कराने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
जानकारी के अनुसार, ताऊ देवी लाल स्टेडियम में प्रतिदिन करीब 3 हजार अभ्यर्थियों की शारीरिक माप परीक्षण आयोजित की जा रही है। इस दौरान उपायुक्त Satpal Sharma, पुलिस उपायुक्त Srishti Gupta, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य, अभ्यर्थी और उनके परिजन भी मौजूद रहे।
- प्रज्ञानंदा ने रचा इतिहास, जीएम कारुआना को हराकर ग्रैंड चेस टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने
- सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर बवालः HDFC Bank-LIC हाउसिंग ने खोला मोर्चा, NCLT ने 22,000 करोड़ कर्ज सिर्फ 6.5 करोड़ में सैटल किया
- वायरल VIDEO पर नया बवाल! गार्डों से गाली-गलौज करने वाली महिला के खिलाफ FIR, अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
- बेगूसराय में राजद नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, फोन कर ताश खेलने बुलाया और उतार दिया मौत के घाट
- MP में मानसून की रफ्तार धीमी: आज 7 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, ढाई से चार इंच तक बारिश होने के आसार


