बाबा नीम करौरी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु उत्तराखंड के कैंची धाम पहुंचते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और मनोज बाजपेयी को भी बाबा का भक्त बताया गया है.
उत्तराखंड. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौरी का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड के कैंची धाम पहुंचते हैं. बाबा नीम करौरी को भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है. उत्तराखंड में बाबा के चार धाम बताए जाते हैं, जहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
बाबा नीम करौरी के भक्तों में आम लोगों से लेकर अरबपतियों तक के नाम शामिल बताए जाते हैं. उनकी भक्तों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली जैसी दिग्गज हस्तियों के नाम भी बताए जाते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाबा नीम करौरी महाराज का भक्त बताया जाता है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बाबा नीम करौरी महाराज की तस्वीरें भेंट की हैं.
विराट कोहली और अनुष्का
क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी नीम करौरी बाबा के अगाध भक्तों में शामिल बताए जाते हैं. दोनों अक्सर बाबा के आश्रम पहुंचते हैं.
मनोज बाजपेयी का किस्सा
कुछ वर्ष पहले बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी भी कैंची धाम पहुंचे थे. बताया जाता है कि उस समय उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था. उन्होंने यहां ध्यान लगाया, जिसके बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया और इसी दौरान उन्हें अपनी फिल्म मिली.



