आकाश श्रीवास्तव, नीमच। Neemuch Mangalsutra snatching: मध्य प्रदेश के नीमच से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां रक्षाबंधन से ठीक पहले जावरा की एक महिला से लूट की घटना सामने आई है। वारदात को अंजाम देने वाली दो महिला आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं एक आरोपी फरार हो गई है।
दरअसल, पीड़ित महिला जावरा जाने के लिए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं। तभी तीन महिलाओं ने दिनदहाड़े उसका मंगलसूत्र छीन लिया। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए दो महिलाओं को पकड़ लिया। हालांकि तीसरी महिला मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई।
स्थानीय लोगों ने आरोपी महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में तीसरी महिला मंगलसूत्र लेकर भागती हुई नजर आई है। जिसके आधार पर अब उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

