पटना। बिहार में विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 के नतीजों की तस्वीर अब पूरी तरह साफ होने लगी है। कई सीटों पर उम्मीदवारों ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि कुछ महत्वपूर्ण स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना अभी भी जारी है। इस बार के चुनाव में जहां जदयू (JDU) के नीरज कुमार ने अपनी साख बचाते हुए लगातार चौथी बार जीत का परचम लहराया। वहीं दूसरे वरीयता मत में राजद के प्रत्याशी दिलीप पटेल से 3297 मतों से आगे रहे है। अभी आधिकारिक सुचना नहीं है लेकिन जीत हो चुकी है नीरज कुमार को कुछ देर में सर्टिफिकेट अधिकारियों की ओर से प्रदान किया जाएगा। इधर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज (JSP) ने भी अपना पहला खाता खोलकर राज्य की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।
अनंत सिंह का दांव पड़ा उल्टा
पटना स्नातक सीट इस बार के चुनाव में सबसे चर्चित सीटों में से एक रही। यहां मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का दांव पूरी तरह से फेल साबित हुआ। अनंत सिंह ने जदयू के आधिकारिक प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध करते हुए जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह का खुला समर्थन किया था। इस वजह से जदयू ने उन्हें पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था। हालांकि, तमाम विरोधों और सियासी घमासान के बावजूद नीरज कुमार ने बाजी मारते हुए चौथी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अनंत सिंह ने चुनाव के बाद अपनी हार स्वीकार कर ली है।
एनडीए, राजद और जन सुराज को मिली कामयाबी
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प रहे हैं:
- पटना शिक्षक सीट: राजद (RJD) के डॉ. संजीव कुमार ने शानदार जीत हासिल की है। उनकी इस जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई देते हुए आशा जताई कि उनका कार्यकाल शिक्षकों के कल्याण और शिक्षा के विकास के लिए समर्पित रहेगा।
- तिरहुत शिक्षक सीट: भाजपा के नरेंद्र सिंह ने अपने विरोधियों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की।
- दरभंगा शिक्षक सीट: इस सीट पर जन सुराज के उम्मीदवार ने जीत हासिल कर पार्टी के लिए खाता खोला।
- सारण शिक्षक सीट: निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने चुनाव जीतकर सभी को चौंका दिया।

