अंबाला, अनिल शर्मा. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अंबाला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) अंबाला जगबीर मलिक ने सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्लान की विस्तृत जानकारी दी।
सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, डीएसपी और SHO करेंगे लगातार गश्त
डीएसपी जगबीर मलिक ने बताया कि जिले के सभी 7 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए कुल 270 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं डीएसपी एवं संबंधित थाना प्रभारियों (SHO) द्वारा लगातार गश्त कर की जाएगी।
इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पीसीआर (PCR), ईआरवी (ERV) और राइडर पुलिस टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है, जो परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार पेट्रोलिंग करेंगी।
ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 11 विशेष नाके, परीक्षा केंद्रों के बाहर भी जवान तैनात
परीक्षा के दिन यातायात सुचारू बनाए रखने और परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर 11 विशेष नाके लगाए गए हैं।
यातायात व्यवस्था की कमान SHO ट्रैफिक स्वयं संभालेंगे और पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर भी ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, ताकि वाहनों की भीड़ न लगे और आवागमन सामान्य बना रहे।

अंबाला पुलिस की अपील
डीएसपी जगबीर मलिक ने सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले घर से निकलें, ताकि किसी भी संभावित ट्रैफिक जाम या अन्य बाधा के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आम नागरिकों से भी परीक्षा के दौरान पुलिस का सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
- ऑडियो के बाद अब स्मार्टफोन बाजार में Mivi की एंट्री : 24 सितंबर को पहला Mivi One 5G होगा लॉन्च
- पानीपत मंडी में 1509 धान की बंपर आवक, अब तक 90 हजार क्विंटल पहुंची फसल
- ‘रूस की अर्थव्यवस्था भारत पर निर्भर’, जेलेंस्की का दावा- भारत से तेल व्यापार बंद होने से रुक सकता है यूक्रेन-रूस वॉर
- iPhone यूजर्स की मौज : एयरटेल ने दिया बड़ा तोहफा, इस प्लान पर फ्री मिलेगा Apple TV और iCloud+, जानें डिटेल्स
- किशनगंज में बैंक से लौट रहे CSP संचालक को नशा देकर लूटा, अस्पताल ले जाते समय मौत


