पानीपत | प्रवीण भारद्वाज. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नकल जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया है। वे विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
जिले में NEET परीक्षा के लिए कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2686 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही दिया जाएगा।
परीक्षा के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती रहेगी और सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
सेंटर सुपरिंटेंडेंट गुलाब सिंह ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
- CJP के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल
- बिना पूछे 2 कट्ठा जमीन बेचने पर बेटों और बहू ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, तीनों गिरफ्तार
- आदिवासियों के मकान तोड़ने और खेत बर्बाद करने पर भड़का आक्रोशः न्याय की मांग को लेकर सीहोर से भोपाल के लिए निकली विशाल पदयात्रा
- Stock to Buy : Nomura को Paytm समेत 3 शेयरों में 26.5% तक तेजी की उम्मीद
- त्योहारों पर राहत: दुर्गा पूजा और दिवाली के लिए वडोदरा मंडल से चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

