नारनौल, गुलशन कुमार. 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 3800 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
परीक्षा से पूर्व नारनौल के एक महाविद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान परीक्षा संचालन, नियमों की पालना और परीक्षार्थियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
सेंटर सुपरिंटेंडेंट ममता ने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को अपना पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा प्रवेश पत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे, ताकि समय पर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया में अधिक समय लगने के कारण परीक्षार्थियों को लंच साथ लाने की अनुमति दी गई है। अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से पहले निर्धारित समय में अपना भोजन कर सकेंगे।

परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही बाहरी वाहनों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नाकाबंदी की गई है और परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक डाटा एकत्रित किया गया है। किसी भी प्रकार के बाहरी हस्तक्षेप या अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग का लक्ष्य परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है।
- अदालत के नियमों की अनदेखी? स्टे के बाद भी जमीन पर हो रही गतिविधि, लेखपाल पर पक्षपात का आरोप, SDM से शिकायत
- भिवानी में पीएनबी ने लगाया मुद्रा वितरण शिविर, बांटे 5 लाख के नए नोट
- ‘MoU जारी करने में देरी हुई क्योंकि …’, US उपराष्ट्रपति ने PAK की किरकिरी करते हुए कहा- पाकिस्तान में अमेरिका जैसी प्रेस की आजादी नहीं
- सहरसा में मवेशी बचाने निकली महिला पर गिरा आकाशीय बिजली का कहर, मौके पर ही दर्दनाक मौत
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ACB-EOW का बड़ा एक्शन: शराब कारोबारी के ठिकानों पर की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज किये गए जब्त

