अनिल शर्मा. नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले ने देशभर के लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की मेहनत व विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। यह केवल एक परीक्षा में गड़बड़ी का मामला नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।
यह बात मुलाना विधायक पूजा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग शिक्षा माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं, जिसकी वजह से बार-बार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। लाखों छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।
विधायक ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक जैसी गंभीर घटनाओं ने देशभर के लाखों मेहनती विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास तोड़ा है। वर्षों की कठिन मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सरकार एवं संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। जिसमे वह बार बार विफल साबित हो रही है। बार बार पेपर लीक होना, केंद्र सरकार की नाकामी का स्पष्ट प्रमाण है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा भी सुरक्षित नहीं।

विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
देश के विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि हैं और उनके भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
