नारनौल, गुलशन कुमार। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण ने देशभर के युवाओं का विश्वास तोड़ दिया है और लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।
नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा का पेपर 20 से 30 लाख रुपये तक में बेचा गया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में लगभग 90 पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है, लेकिन आज सबसे अधिक निराशा और हताशा युवाओं में देखने को मिल रही है। कांग्रेस अब प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर युवाओं से संवाद करेगी और उनकी समस्याओं को सुनेगी।
राव नरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के हालिया कोटा दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों पर पार्टी लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी।

राव नरेंद्र सिंह
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों से किसान परेशान हैं, वहीं डीजल की निर्धारित लिमिट ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नौकरियों में बाहरी युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि स्थानीय युवाओं की उपेक्षा हो रही है।
- ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया पर आरोप लगाते हुए कहा- ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए, SIR वाले राज्यों में दोबारा चुनाव हो
- बिहार BJP में बड़ा बदलाव, हरीश द्विवेदी बने प्रदेश के नए प्रभारी, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई
- UPI को श्रद्धांजलि: MDR चार्ज को लेकर व्यापारियों में नाराजगी, भोपाल और ग्वालियर में ऐसे जताया विरोध
- हाईस्पीड सफर में मौत का खतरा: रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पहाड़ी से वाहनों पर पथराव, वायरल वीडियो ने उड़ाई पुलिस की नींद
- MP में अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, लालटेन लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे; तत्काल रोक लगाने की मांग



