अजय सैनी, भिवानी. नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले और इसके विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस के बवानीखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल नेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सडक़ों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एक विशाल कैंडल मार्च निकाला।
यह कैंडल मार्च बवानीखेड़ा स्थित गुलाब सिंह पार्क से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नागरिक अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुआ। हाथों में मोमबत्तियां और विरोध की पट्टियां लिए कार्यकर्ताओं ने पीडि़त परीक्षार्थियों को न्याय देने तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर कांग्रेस बवानीखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अनिल नेहरा ने कहा कि नीट पेपर लीक की वजह से आज देश का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। इस धांधली और मानसिक तनाव के कारण 21 मासूम बच्चों को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा है। इन मासूमों की मौत की सीधी जिम्मेदार भाजपा सरकार है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि सरकार अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेने तक को तैयार नहीं है।
उन्होंने कहा कि अतीत में जब भी देशहित या जनता से जुड़ा कोई बड़ा मामला सामने आता था, तो तत्कालीन सरकारों के मंत्री जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया करते थे, इसके देश में दर्जनों उदाहरण हैं। परंतु वर्तमान भाजपा सरकार को न तो देश की जनता की फिक्र है और ना ही युवाओं के भविष्य की। जब देश का युवा अपने अधिकारों के लिए सडक़ों पर उतरता है, तो सुनने की बजाय 18-19 साल के बच्चों पर लाठियां बरसाई जाती हैं और आंसू गैस के गोले दागे जाते हैं। यह ना केवल अमानवीय और क्रूर है, बल्कि लोकतंत्र की सीधी हत्या और संविधान द्वारा दिए गए अभिव्यक्ति के अधिकार का सरासर अपमान है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मांग करती हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें और पेपर लीक मामले में शामिल सभी अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, लेकिन न्याय करने के बजाय सरकार अंग्रेजी हुकूमत की तर्ज पर तानाशाही पर उतर आई है। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि छात्रों पर अत्याचार बंद नहीं किए गए और नीट मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन को गली-सडक़ से लेकर पूरे प्रदेश व देश में और उग्र करेगी।
इस अवसर पर नरेंद्र तंवर, राजेश सिंधु, धर्मेंद्र बल्हारा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव निखिल,ख् एनएसयूआई प्रदेश सचिव दीपक देशवाल, रोशन लाल काजल, राजबीर एमसी, मदनलाल ओड, दीपक देशवाल, अभिषेक सिहाग, सुमित, नितिश, सुमेर सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

