कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर सियासत फिर भड़क गई है। कांग्रेस ने परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “22 लाख छात्रों की मेहनत और परिवारों की जिंदगीभर की कमाई एक झटके में बर्बाद हो गई।” पार्टी ने इसे सिर्फ परीक्षा घोटाला नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य पर हमला बताया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 89 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं और अब “पेपर लीक” देश की सबसे बड़ी संस्थागत बीमारी बन चुकी है। पार्टी का कहना है कि हर बार लाखों छात्र रात-दिन मेहनत करते हैं, परिवार कर्ज लेकर कोचिंग फीस भरते हैं, लेकिन परीक्षा माफिया और सिस्टम की लापरवाही सबकुछ तबाह कर देती है।
अपने बयान में कांग्रेस ने BJP सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि “पेपर लीक माफिया सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं और युवाओं का भविष्य लगातार दांव पर लगाया जा रहा है।” कांग्रेस ने यह भी कहा कि जिन नेताओं के अपने बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं, उन्हें आम छात्रों का दर्द महसूस नहीं होता।
विपक्ष ने इसे सिर्फ शिक्षा का संकट नहीं, बल्कि देश की नींव कमजोर होने का संकेत बताया। कांग्रेस का आरोप है कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने युवाओं का भरोसा तोड़ा है और मेहनत करने वाले छात्रों में गहरा मानसिक तनाव पैदा किया है। पार्टी ने कहा कि अगर देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं भी सुरक्षित नहीं रहीं, तो यह शासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

NEET विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर भी भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। छात्र और अभिभावक लगातार निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों में यह मुद्दा अब सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “युवा बनाम सिस्टम” की बड़ी बहस बनता जा रहा है।
- ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में जनता बनी पुलिस की ताकत, 51,979 गुप्त सूचनाओं से 25,339 गिरफ्तारियां
- माता-पिता को कमरे में बंद कर 26 साल की लता ने लगाई फांसी: रातभर कैद रहे मां-बाप, सुबह रिश्तेदारों ने ताला तोड़ा तो हॉल में लटकी मिली बेटी
- बेतवा नदी का जलस्तर उफान परः पुराने सड़क पुल से महज 1 फीट नीचे बह रहा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
- थप्पड़ कांड के बाद जालंधर ट्रैफिक पुलिस को मिले बॉडी-वॉर्न कैमरे, अब ड्यूटी की हर कार्रवाई होगी रिकॉर्ड
- मध्यप्रदेश में मोबिलिटी क्रांति की शुरुआत: 11-12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी यात्री परिवहन विजन समिट 2026



