चंडीगढ़. नीट पुनर्पपरीक्षा से पहले राहुल गांधी द्वारा दिए जा रहे बयानों पर तरुण चुघ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. चुघ ने कहा कि नीट पुनर्परीक्षा से पहले के अंतिम 72 घंटे लाखों विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. जब पुनर्परीक्षा का निर्णय हो चुका है, न्यायपालिका संज्ञान ले चुकी है और सरकार पूरी गंभीरता से परीक्षा कराने में जुटी है, तब राहुल गांधी का कोटा जाकर राजनीतिक कार्यक्रम करना चिंताजनक है, इससे छात्रों पर बड़ा असर पड़ेगा.
नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले छात्रों की एकाग्रता भंग करके राहुल गांधी राजनीति चमकाने में लगे हैं। छात्रों के जीवन पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। चुघ ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों का राजनीतिक शोषण बंद करे।
उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि परीक्षा से ठीक पहले छात्रों के बीच तनाव और भ्रम का माहौल क्यों बनाया जा रहा है। छात्रों की एकाग्रता भंग कर राजनीति करना संवेदनशीलता नहीं, बल्कि कुटिलता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि उन्होंने इस समय कोटा को ही क्यों चुना। देश का युवा राजनीतिक रणभूमि नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का निर्माता है और उसकी मेहनत का राजनीतिक शोषण बंद होना चाहिए।
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 November: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर

