हेमंत शर्मा, इंदौर। मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान हुई लापरवाही ने यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीआईपी मूवमेंट जैसे संवेदनशील समय में व्यवस्था बिगड़ने पर ट्रैफिक विभाग में हड़कंप मच गया और कार्रवाई की गाज सीधे ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर गिर गई। मामले को गंभीर मानते हुए यातायात डीसीपी ने तीनों पुलिसकर्मियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई करते हुए उनकी 25 प्रतिशत वेतन कटौती के आदेश जारी कर दिए।
तय प्लान के मुताबिक यातायात नहीं संभाला गया
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान तय प्लान के मुताबिक यातायात नहीं संभाला गया, जिससे कुछ समय के लिए रास्तों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी।जांच में सामने आया कि जिन पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई थी, उन्होंने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती, जिसके कारण काफिले की मूवमेंट के समय यातायात प्रभावित हुआ। मामला सामने आते ही अधिकारियों ने रिपोर्ट तलब की और बिना देर किए कार्रवाई कर दी। यातायात डीसीपी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वीआईपी ड्यूटी में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फूड इंस्पेक्टर की पत्नी से ठगीः न कोई OTP और न ही कॉल आया, खाते से उड़ गए 3 लाख, मोबाइल हैक
कड़ी विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का काफिला हो या कोई भी विशेष मूवमेंट, जिम्मेदारी में चूक करने वालों को सीधे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि आगे से यदि किसी भी कर्मचारी की लापरवाही सामने आई तो सिर्फ वेतन कटौती ही नहीं, बल्कि और कड़ी विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इंदौर में यह कार्रवाई बाकी पुलिसकर्मियों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

